संगीतोत्सव का दूसरा दिन: शास्त्रीय वाद्ययंत्रों की गूंज से सराबोर रही ताजनगरी

आगरा। जानकी संगीत संस्थान ट्रस्ट की ओर से आयोजित संगीतोत्सव के दूसरे दिन ताजनगरी शास्त्रीय वाद्ययंत्रों की मधुर गूंज से सराबोर रही। बोदला रोड स्थित मंगलम बैंक्वेट हॉल में आयोजित अखिल भारतीय शास्त्रीय, लोक एवं हिंदी फिल्म संगीत वादन प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी सधी हुई प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Dec 20, 2025 - 21:39
 0
संगीतोत्सव का दूसरा दिन: शास्त्रीय वाद्ययंत्रों की गूंज से सराबोर रही ताजनगरी
जानकी संगीत संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित संगीतोत्सव के दूसरे दिन प्रतिभाग करने बच्चे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडी जैन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वंदना अग्रवाल सहित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रो. डॉ. आन्शवना सक्सेना, हरीश भदौरिया, सुभाष सक्सेना, रवि नारंग और राज मैसी उपस्थित रहे।

चार वर्गों में वादन प्रतियोगिता

अध्यक्ष प्रो. डॉ. आन्शवना सक्सेना ने बताया कि दूसरे दिन चार वर्गों में शास्त्रीय संगीत एवं हिंदी फिल्म संगीत वादन प्रतियोगिता आयोजित की गई। तंत्र व ताल वाद्ययंत्रों के अंतर्गत तबला, ड्रम, हारमोनियम, सितार, सैक्सोफोन, बांसुरी, गिटार, कांगों, वायलिन, सिंथेसाइज़र और पखावज पर प्रतिभागियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

शास्त्रीय संगीत वादन में बाल वर्ग में गोपेश कुमार प्रथम रहे, जबकि किशोर वर्ग में वंश ने प्रथम और प्रिंस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गिटार (बाल वर्ग) में अमीषी प्रथम, वियान व ईशिता द्वितीय तथा नक्श व उत्कर्ष तृतीय स्थान पर रहे। गिटार में विशेष स्थान मोक्श, मान्या, सुकृति और भव्या को मिला।

हारमोनियम (बॉलीवुड) में रौनक प्रथम, आंशिका द्वितीय तथा हिमांशु कुमार व पावनी गर्ग तृतीय रहे। गिटार (बॉलीवुड) श्रेणी में प्रायण प्रथम, गर्व व सृष्टि द्वितीय तथा पूर्वी व सानिया तृतीय स्थान पर रहीं।

बांसुरी और कीबोर्ड में दिखी प्रतिभा

सचिव लवेश अग्रवाल ने बताया कि बांसुरी वादन (बाल वर्ग) में अक्षरा प्रथम, अर्चना द्वितीय और विभु तृतीय रहे। किशोर वर्ग में उत्कर्ष प्रथम, आकाश द्वितीय और उत्सव तृतीय स्थान पर रहे।
कीबोर्ड (बाल वर्ग) में तक्ष अरोड़ा व तेजस यादव प्रथम, कृष्ण सहित अन्य प्रतिभागी द्वितीय तथा शुभ सहित समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष स्थान इवान, जिनिशा, अर्जव, कार्तिकेय, विधान, यति और सानवी को मिला। किशोर वर्ग में ऋषभ प्रथम, सिद्धांत द्वितीय तथा त्रिंजल व आरव तृतीय रहे।

शास्त्रीय संगीत वादन एवं हिंदी फिल्म संगीत प्रतियोगिता में कुल 250 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन यशी भारद्वाज व सुशील सरित ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. गुलशन ग्रोवर, सुनील विश्वकर्मा, प्रो. अनीता रानी, सुश्री रीना, मोनिका रायजादा, डॉ. गजेंद्र सिंह, सुरीली सक्सेना, आशीष सिंह और डॉ. मनीषा शामिल रहीं।

कल होगा नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन

संगीतोत्सव के तीसरे दिन कल शहर के बच्चों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता के अंतर्गत शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य एवं हिंदी फिल्मी संगीत नृत्य की एकल व समूह प्रस्तुतियां होंगी। समापन अवसर पर नृत्य विधा के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor