सिद्धचक्र विधान का दूसरा दिवस: भक्ति, साधना और आराधना से गूंजा शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर

आगरा। कमला नगर स्थित शालीमार एनक्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को भक्ति, श्रद्धा और साधना का दिव्य संगम देखने को मिला। सुबह प्रभु श्रीजी के अभिषेक और पूजन के साथ दिन का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर में जय जिनेन्द्र और सिद्धचक्र जयवंत हो के जयकारे गूंज उठे।

Oct 29, 2025 - 19:30
 0
सिद्धचक्र विधान का दूसरा दिवस: भक्ति, साधना और आराधना से गूंजा शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर
श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में सिद्धचक्र विधान के दूसरे दिन साधना, पूजन और भक्ति की एक झलक।

संगीत अहिंसा जैन एंड पार्टी के मधुर भजनों ने वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने सौभाग्य अष्ट द्रव्यों से पूजन-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया। पूरे विधान की मांगलिक क्रियाएं बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया के निर्देशन में विधिवत संपन्न हुईं।

सायंकालीन सत्र में महिला मंडलों द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। दीपों की पंक्तियों और शंखनाद से वातावरण आलोकित हो उठा।
सैकड़ों श्रद्धालु आरती में शामिल हुए और प्रभु के चरणों में श्रद्धा और समर्पण का भाव अर्पित किया।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि विधान के तीसरे दिन, 30 अक्टूबर को नवग्रह पूजन और मंगल आरती का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सामूहिक साधना का उत्सव है।”

इस अवसर पर राजकुमार गुड्डू, संजू गोधा, राजू गोधा, मुकेश जैन रपरिया, एस.बी. जैन, शुभम जैन सहित शालीमार एनक्लेव जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण, सजीव सजावट और सामूहिक मंत्रोच्चार ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक उत्साह से आलोकित कर दिया।

SP_Singh AURGURU Editor