आगरा में स्त्री रोग विशेषज्ञों की सेमिनार : महिलाओं की बीमारियों में होम्योपैथी बेहतर विकल्प
आगरा. जर्मन होम्यो मेडी सेंटर स्थित एडवांस होम्यो अकैडमी में 24 अगस्त 2025 को भार्गवा फाइटोलैब द्वारा आयोजित शी मैटर्स टॉपिक पर होम्योपैधी स्त्री रोग विशेषज्ञों की सेमिनार सम्पन्न हुई। पहली बार आगरा में इस स्तर की नेशनल कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें महिलाओं में बढ़ रही बीमारियों की रोकथाम, पहचान और इलाज पर विस्तार से चर्चा की गई।
एकल गौतम के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में आगरा, दिल्ली, लखनऊ, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद सहित कई शहरों की महिला होम्योपैथी चिकित्सकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ हैनेमैन को पुष्प अर्पित कर डॉ. अनिल गौतम एवं विशिष्ट अतिथियों डॉ. उषा सिंह (पूर्व डीएचओ), डॉ. नरवादा और डॉ. तरुणा गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. दिशा गौतम ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से महिलाओं और लड़कियों में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं और स्कूल-कॉलेजों में अवेयरनेस प्रोग्राम चला चुकी हैं। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी से महिलाओं से संबंधित जटिल रोग- पेडू का दर्द, रसौली, अंडाशय की गांठ, एंडोमेट्रियोसिस, पीआईडी, सफेद पानी, चिड़चिड़ापन और मीनोपॉज संबंधी समस्याएं बिना सर्जरी के सफलतापूर्वक ठीक की जा सकती हैं।
भार्गवा कम्पनी की ओर से डॉ शेफाली ने पीएमएस और बढ़ते पीसीओएस की समस्या पर होम्योपैथिक उपचार की प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सही दवाओं के प्रयोग से महिलाओं और लड़कियों को इन बीमारियों से पूर्ण राहत मिल सकती है।
सेमिनार में अकैडमी की ओर से डॉ. अनिल गौतम, डॉ. नकुल गौतम, डॉ. दिशा गौतम, डॉ. शीतल शर्मा, डॉ. एल. राजपूत, डॉ. ताशीन, डॉ. पूर्ना चौहान, डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. प्रतीका निगम, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. पिंटू श्रीवास्तव, डॉ. दीपशिखा, डॉ. राधिका गर्ग, डॉ. काजल, डॉ. स्मिता, डॉ. प्रियंका, डॉ. चारू, डॉ. मयूरी, डॉ. पल्लवी वशिष्ठ, डॉ. सपना कुशवाहा, डॉ. शिवांगी यादव, डॉ. नीलम बंसल और डॉ. निमिषा सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।