आगरा में वरिष्ठ नागरिकों ने नवरात्र महोत्सव में बिखेरी उमंग और भक्ति की छटा, डांडिया-गरबा की धूम

आगरा। नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर आई सर्व खुशियों के पल संस्था द्वारा बुधवार को खंदारी बायपास रोड स्थित होटल लेमन ट्री में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी भगवती की प्रतिमा के समक्ष दीप श्रृंखला सजाकर और माँ की आराधना के साथ किया गया।

Oct 1, 2025 - 20:50
 0
आगरा में वरिष्ठ नागरिकों ने नवरात्र महोत्सव में बिखेरी उमंग और भक्ति की छटा, डांडिया-गरबा की धूम
खंदारी बाईपास रोड स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजित आई सर्व खुशियों के पल संस्था के नवरात्र उत्सव में डांडिया रास का आनंद लेते सदस्य।

आगरा। नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर आई सर्व खुशियों के पल संस्था द्वारा बुधवार को खंदारी बायपास रोड स्थित होटल लेमन ट्री में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी भगवती की प्रतिमा के समक्ष दीप श्रृंखला सजाकर और माँ की आराधना के साथ किया गया।

संस्था के कार्यक्रम संयोजक अनुराग जैन ने बताया कि संस्था की स्थापना जीवन संध्या में पहुंच चुके वरिष्ठ नागरिकों को नई ऊर्जा, उत्साह और जीवन में आनंद का अनुभव कराने के उद्देश्य से की गई थी। वर्तमान में संस्था से 105 से अधिक वरिष्ठ जन जुड़े हुए हैं, जो युवाओं की तरह ही उत्साह और उमंग से परिपूर्ण होकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

नवरात्र उत्सव में सदस्यों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिनकी गूंज से वातावरण भक्तिमय और आनंदमय बन गया। इसके बाद सभी ने मिलकर डांडिया और गरबा रास का आनंद लिया। सीनियर्स की झूमती ताल और कदमों ने यह साबित किया कि उम्र केवल संख्या है, उमंग और उत्साह कभी कम नहीं होता।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और नवरात्र का उत्सव भक्ति और उल्लास के संग मनाया। आयोजन ने समाज को यह प्रेरणादायी संदेश दिया कि यदि सही मंच और अवसर मिले तो किसी भी उम्र में जीवन के हर रंग का आनंद उत्साहपूर्वक ले सकते हैं।