वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सेंगर नहीं रहे

नई दिल्ली। देश के वरिष्ठ और प्रबुद्ध पत्रकार वीरेंद्र सेंगर का आज यहां निधन हो गया। वह इन दिनों नैनीताल के नौकुचियाताल में रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही नैनीताल से दिल्ली आए थे। नई दिल्ली। देश के वरिष्ठ और प्रबुद्ध पत्रकार वीरेंद्र सेंगर का आज यहां निधन हो गया। वह इन दिनों नैनीताल के नौकुचियाताल में रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही नैनीताल से दिल्ली आए थे।

Mar 26, 2025 - 20:31
 0
वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सेंगर नहीं रहे


सेंगर जी देश के कई बड़ों अखबारों में प्रमुख पदों पर रहे। वह अमर उजाला, डीएलए के साथ ही चौथी दुनिया और टोटल टीवी चैनल में संपादकीय प्रभारी रहे। 

स्वभाव से काफी मृदुभाषी और मिलनसार सेंगर जी हमेशा अपने संस्थान के मालिकों के भी प्रिय रहे। हालांकि उनका झुकाव भाजपा और संघ के विरोध का था लेकिन उनकी पत्रकारिता में कभी ऐसा नहीं दिखा।

भाजपा और संघ परिवार के नेताओं से भी उनका मधुर संबंध था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वह बहुत प्रशंसक थे। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थ। 

अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने कई खबरें ब्रेक कीं। मलियाना की घटना को उन्होंने सबसे पहले ब्रेक किया थ। इसको लेकर उन्हें जान से मारने धमकी भी मिली। लेकिन वह कतई चिंतित नहीं थे।