आगरा-मथुरा हाईवे के ओवरब्रिज पर सिपाही का शव मिलने से सनसनी

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित हाईवे पर बने फुट ओवर ब्रिज पर शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। करीब सुबह 9 बजे सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

Sep 27, 2025 - 11:08
 0

मृतक सिपाही की पहचान विवेक के रूप में हुई है, जो जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर का निवासी था। विवेक कुछ समय पूर्व पिनाहट थाने से सस्पेंड चल रहा था और पुलिस लाइन से भी बिना अनुमति के गैरहाजिर बताया गया।

शव के पास से पुलिस को चूहे मारने वाली दवा के कई पैकेट मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

घटना स्थल पर जुटे लोगों में चर्चा का विषय यही रहा कि आखिर सिपाही ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। वहीं पुलिस विभाग के अफसरों ने विवेक के विभागीय रिकॉर्ड और हाल की गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।