तपिश में सेवाः राहगीरों को रोज मिल्क पिलाकर पंजाबी सभा ने पहुंचाई राहत
आगरा। भीषण गर्मी और 40 डिग्री से अधिक तापमान के बीच जहां लोग घरों से निकलने में भी परहेज कर रहे हैं, वहीं पंजाबी सभा आगरा महानगर के कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राहगीरों को ठंडा रोज मिल्क पिलाकर राहत पहुंचाई। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पंजाबी सभा आगरा महानगर की सिकंदरा इकाई द्वारा करकुंज चौराहा रोड स्थित दवा इंडिया के बाहर दूध एवं रोज शरबत की विशाल छबील का आयोजन किया गया।
पंजाबी सभा आगरा महानगर के अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। करीब तीन से चार घंटे तक राहगीरों, श्रमिकों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को रोक-रोककर शरबत वितरित किया।
इस अवसर पर आगरा महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कपूर एवं सिकंदरा इकाई के अध्यक्ष विश्वनाथ जुनेजा ने संयुक्त रूप से कहा कि पंजाबी सभा आगरा महानगर का मूल उद्देश्य 'नर सेवा नारायण सेवा' है। संस्था पिछले कई दशकों से समाज सेवा के विविध कार्यों के माध्यम से जनहित में योगदान देती आ रही है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिससे शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में योगदान मिल सके।
सेवा कार्य के दौरान दर्जनों स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए व्यवस्था संभाली। प्रमुख रूप से संजीव कपूर, सुरेश भांबरी, विश्वनाथ जुनेजा, रोहित कत्याल, परेश निझावन, राजेश खुराना, राजेश वोहरा, विनय लूथरा, वरुण ग्रोवर, राहुल शर्मा, अमित सूरी, प्रवीण मल्होत्रा, गौरव अरोरा, संजय अरोरा, राहुल बागला, अमित कौरा, सुभाष शर्मा तथा पुलकित कपूर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।