सेवा ही सच्ची भक्ति: सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्रालय में 137 संस्थापक सदस्यों का सम्मान

आगरा। चिकित्सा क्षेत्र में जब सेवाभाव धुंधला पड़ता जा रहा हो, ऐसे समय में कमला नगर स्थित सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्रालय एक प्रकाश स्तंभ बनकर समाज के सामने खड़ा है। रविवार को अग्रवाल संगठन कमला नगर द्वारा संचालित इस जनसेवा केंद्र पर शिला पट्टिका का लोकार्पण और 137 समर्पित संस्थापक सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Jul 27, 2025 - 19:32
 0
सेवा ही सच्ची भक्ति: सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्रालय में 137 संस्थापक सदस्यों का सम्मान
कमला नगर स्थित सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्रालय में शिला पट्टिका का अनावरण करते आचार्य मृदुल कांत शास्त्री। साथ हैं संस्था से जुड़े पदाधिकारी।

कार्यक्रम का शुभारंभ ख्यातिप्राप्त कथावाचक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री द्वारा शिला पट्टिका के अनावरण से हुआ। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति वही है जो पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित हो। अग्रवाल संगठन का यह सेवा प्रकल्प समाज में निःस्वार्थ सेवा की ज्योति जगा रहा है।

नेत्रालय के निदेशक प्रदीप अग्रवाल ने जानकारी दी कि 14 जनवरी 2019 को प्रारंभ हुए इस अस्पताल का उद्देश्य मात्र नेत्र चिकित्सा नहीं, बल्कि सम्मानजनक और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। यहां ओपीडी परामर्श केवल 30 रुपये में, दवाओं पर 45% तक की छूट और मोतियाबिंद ऑपरेशन लागत मूल्य पर किए जाते हैं।

मार्गदर्शक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि डॉ. अंकित मित्तल और डॉ. जूही सिंघल की देखरेख में मोतियाबिंद, काला पानी और रेटिना जैसी जटिल बीमारियों का सशक्त उपचार होता है। वर्षभर निर्धन रोगियों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन किए जाते हैं। संस्था का उद्देश्य है- कोई भी नेत्र रोगी इलाज से वंचित न रहे।

अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि अब तक 2.5 लाख से अधिक ओपीडी परामर्श और 10,000 से अधिक ऑपरेशन हो चुके हैं। हर वर्ष लगभग 150 निःशुल्क ऑपरेशन किए जाते हैं, साथ ही विशेष नेत्र शिविरों के माध्यम से पंजीकृत मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन और दवाएं दी जाती हैं।

इस मौके पर 137 संस्थापक सदस्यों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मार्गदर्शक राकेश मंगल, सीता राम अग्रवाल, सुनील विकल, श्रीराम अग्रवाल, महेंद्र कुमार सिंघल, संरक्षक पीयूष अग्रवाल, एसएस अग्रवाल, अतुल गर्ग, किशन गोयल, मीडिया प्रभारी: रैलेश अग्रवाल, अंशुमन बावरी, विशिष्ट सदस्य आसित मित्तल, प्रवीण मित्तल, विष्णु गोयल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, अतुल बंसल, आकाश अग्रवाल, सुनील गोयल, राजीव अग्रवाल, दिलीप गोयल, रोहित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, जीवन लाल मित्तल आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

SP_Singh AURGURU Editor