नेशनल चैम्बर चुनाव के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल चुनाव समिति के चेयरमैन बनाये गये

आगरा। नेशनल चैम्बर की वर्ष 2026–27 की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है। आज हुई चैंबर की कार्यकारिणी बैठक में पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को सर्वसम्मति से चुनाव समिति का चेयरमैन चुना गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल को को-चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुभवी पूर्व अध्यक्षों की सात सदस्यीय चुनाव समिति के गठन के साथ ही चैम्बर चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई।

Jan 15, 2026 - 20:17
 0
नेशनल चैम्बर चुनाव के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल चुनाव समिति के चेयरमैन बनाये गये
मनीष अग्रवाल।

सात सदस्यीय अनुभवी चुनाव समिति गठित

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि वर्ष 2026–27 की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु 7 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से किया गया है। समिति इस प्रकार है- मनीष अग्रवाल – पूर्व अध्यक्ष एवं चेयरमैन, चुनाव समिति। श्रीकिशन गोयल – पूर्व अध्यक्ष एवं को-चेयरमैन, चुनाव समिति, राजकुमार अग्रवाल – पूर्व अध्यक्ष, सीताराम अग्रवाल – पूर्व अध्यक्ष, अनिल वर्मा – पूर्व अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार सिंघल – पूर्व अध्यक्ष, शलभ शर्मा – पूर्व अध्यक्ष सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं।

निष्पक्ष चुनाव का भरोसा

पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने कार्यकारिणी द्वारा विश्वास जताने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी अनुभवशील चुनाव समिति के नेतृत्व में वर्ष 2026–27 के कार्यकारिणी के चुनाव पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव मार्च के द्वितीय सप्ताह में होने की संभावना है तथा स्थान एवं तिथि की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।

बैठक में ये पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा सहित सदस्य राजकुमार भगत, अशोक कुमार गुप्ता, अखिल मोहन मित्तल, संजय गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, गिरीश चंद गोयल, अवनीष कौशल, मनोज बंसल, राजेश कुमार गुप्ता, अनूप गोयल, सुशील बंसल, महेश चंद अग्रवाल, अम्बुज गोयल, सुनील गोयल, अम्बा प्रसाद गर्ग, सतीश अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल, केशव दत्त गुप्ता उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor