हाईवे पर शर्मनाक कारोबार: ढाबे की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाएं और चार पुरुष गिरफ्तार, संचालक फरार

-रमेश कुमार सिंह- बरेली। बरेली जिले के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में बरेली-नैनीताल (दिल्ली-लखनऊ) हाईवे पर स्थित एक ढाबे में चल रहे अवैध देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार को की गई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि ढाबा संचालक मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Feb 8, 2026 - 20:43
 0
हाईवे पर शर्मनाक कारोबार: ढाबे की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाएं और चार पुरुष गिरफ्तार, संचालक फरार
बरेली में हाईवे के एक ढाबे से देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार की गई महिलाएं और पुरुष।

सहायक पुलिस अधीक्षक (हाईवे) शिवम आशुतोष ने रविवार को बताया कि बड़े बाईपास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित अपना ढाबा में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। सूचना की पुष्टि के बाद भोजीपुरा थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान ढाबे में बने कमरों से 03 महिलाएं, 03 पुरुष और एक ढाबा कर्मी को देह व्यापार में लिप्त पाया गया। मौके से एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, 07 मोबाइल फोन, 2200 रुपये नकद, कॉस्मेटिक सामग्री तथा इस्तेमाल किए गए व नए निरोध बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 3/4/5/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुंवरपाल यादव (36), निवासी मेघानगला, थाना शहजादनगर, जिला रामपुर, शोभाराम राजपूत (40), निवासी गिरधारीपुर, थाना इज्जतनगर, बरेली, नाजिम शाह (40), वार्ड 13, थाना देवरनिया, बरेली, परवेज (35), वार्ड 6, थाना देवरनिया, बरेली, चांदनी (35), निवासी छोटी बिहार, थाना इज्जतनगर, बरेली, पिंकी (34), पत्नी राजू, मूल निवासी उधम सिंह नगर (उत्तराखंड), हाल पता सीबीगंज, बरेली, फूल बी (36), निवासी सुल्तानपुर, थाना बहेड़ी, बरेली शामिल हैं। ढाबा मालिक गजेंद्र सिंह, निवासी रामगंगा बिहार, बरेली फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग स्थानों से बुलाकर लाई जाती थीं। ग्राहकों से 500 से 2000 रुपये तक सौदा तय कर ढाबे के कमरों में भेजा जाता था। पुरुष आरोपियों ने भी पैसे देकर यहां आने की बात कबूली। ढाबा कर्मी कुंवरपाल ने स्वीकार किया कि यह सब ढाबा मालिक की जानकारी और सहमति से चल रहा था।

SP_Singh AURGURU Editor