बरेली के वीआईपी इलाके में शर्मनाक धंधा: आलीशान फ्लैट बना रखा था अय्याशी का अड्डा, युवती और पांच युवक गिरफ्तार

-रमेश कुमार सिंह- बरेली। शहर के वीआईपी माने जाने वाले इलाके में चल रहे गुप्त देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक युवती समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित महेन्द्र नगर कॉलोनी के एक आलीशान फ्लैट में मंगलवार देर रात छापा मारकर यह कार्रवाई की गई। फ्लैट की अंदरूनी हालत और बरामद सामग्री ने साफ कर दिया कि यहां लंबे समय से अय्याशी का धंधा संचालित हो रहा था।

Dec 17, 2025 - 19:06
 0
बरेली के वीआईपी इलाके में शर्मनाक धंधा: आलीशान फ्लैट बना रखा था अय्याशी का अड्डा, युवती और पांच युवक गिरफ्तार
बरेली पुलिस द्वारा फ्लैट से गिरफ्तार किये गये युवक।

मिशन शक्ति टीम की सुनियोजित कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति प्रभारी समेत पुलिस टीम गठित की गई। गुप्त सूचना के आधार पर जैसे ही टीम ने संबंधित फ्लैट पर दबिश दी, वहां एक युवती और पांच युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से बड़ी मात्रा में अनुचित सामग्री बरामद की गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को फ्लैट से कंडोम, सेक्सवर्धक गोलियां, पेट्रोलियम जैली, मॉइस्चराइज़र, छह स्मार्टफोन और 4100 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फ्लैट की स्थिति देखकर स्पष्ट था कि यहां व्यवस्थित तरीके से देह व्यापार चलाया जा रहा था।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार युवती डोहरा रोड क्षेत्र में इशारों के जरिए ग्राहकों को फंसाती थी। सौदा तय होने के बाद ग्राहकों को इसी किराये के फ्लैट में लाकर जिस्मफरोशी कराई जाती थी। पकड़े गए युवक शहर के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए गए हैं।

आपराधिक पृष्ठभूमि भी आई सामने

गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित निवासी बिचपुरी, थाना बिथरी चैनपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पहले से 19 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों में बसंत सिंह निवासी राजेन्द्र नगर स्टेडियम रोड बारादरी, अभय विक्रम निवासी मिथलापुर कॉलोनी 100 फुटा रोड थाना इज्जतनगर, सोनू निवासी डेलापीर नूरी मस्जिद थाना इज्जतनगर, सुधान्णु निवासी काकरटोला बारादरी तथा एक युवती (नाम परिवर्तित) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor