आगरा में शमसाबाद पुलिस ने दो गोवंश तस्कर दबोचे, कैंटर गाड़ी में सात गायें और दो बछड़े ले जा रहे थे

आगरा। थाना शमसाबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गोवंश तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक आइसर कैंटर वाहन भी जब्त किया है, जिसमें 09 गोवंश को अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया।

Dec 25, 2025 - 20:16
 0
आगरा में शमसाबाद पुलिस ने दो गोवंश तस्कर दबोचे, कैंटर गाड़ी में सात गायें और दो बछड़े ले जा रहे थे
शमसाबाद पुलिस द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किये गये दो गो तस्कर।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितेंद्र त्यागी पुत्र पप्पू त्यागी, निवासी पुस्तैना, इरादतनगर, आगरा तथा शकील पुत्र भुल्लू, निवासी खवानी गढ़ी, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त आइसर कैंटर वाहन के माध्यम से सात गायों और दो बछड़ों को अवैध रूप से तस्करी कर ले जा रहे थे।

थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें गोवंश बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा गोवंश तस्करी से जुड़े तथ्यों की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर उनके खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया गया है।

इस कार्रवाई को थाना शमशाबाद के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में थाना शमसाबाद के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गोवंश तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor