आध्यात्मिक अलौकिकता से निखरा शारदा यूनिवर्सिटी का परिसर

आगरा। शारदा यूनिवर्सिटी आगरा का परिसर अध्यात्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं की पवित्र छटा से सराबोर दिखा, जब विश्वविद्यालय में ‘धर्म विजय यात्रा’ का भव्य स्वागत और आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए शृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य, अनंत विभूषित श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और आगंतुकों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

Dec 3, 2025 - 19:51
 0
आध्यात्मिक अलौकिकता से निखरा शारदा यूनिवर्सिटी का परिसर
शृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य, अ नंत विभूषित श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामी जी से आशीर्वाद लेते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ।

धर्म विजय यात्रा में जगद्गुरु शंकराचार्य ने युवाओं को जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया

आगरा। शारदा यूनिवर्सिटी आगरा का परिसर अध्यात्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं की पवित्र छटा से सराबोर दिखा, जब विश्वविद्यालय में ‘धर्म विजय यात्रा’ का भव्य स्वागत और आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए शृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य, अनंत विभूषित श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और आगंतुकों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में महास्वामी जी ने भारतीय संस्कृति, वेदों, उपनिषदों और सनातन परंपरा की गहराई को समझने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा उसकी संस्कृति, धर्म और ज्ञान परंपरा में निहित है, जिसे संरक्षित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। महास्वामी जी ने युवा पीढ़ी को वैज्ञानिक सोच के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

भारतीय ज्ञान प्रणाली पर विशेष जोर

शारदा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति पीके गुप्ता ने कहा कि धर्म विजय यात्रा युवाओं को अपनी जड़ों की ओर लौटने की प्रेरणा देती है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) जयंती रंजन ने महास्वामी जी का औपचारिक स्वागत करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ‘इंडियन नालिज सिस्टम (IKS)’ के अंतर्गत वैदिक विज्ञान, भारतीय दर्शन, योग एवं सांस्कृतिक अध्ययन से जुड़े कई शैक्षणिक कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने कहा कि महास्वामी जी का सानिध्य विश्वविद्यालय परिवार के लिए सौभाग्यपूर्ण अवसर है।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह विशेष रूप से लखनऊ से आगरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा “सनातन धर्म की शक्ति और उसके प्रति हमारी निष्ठा” का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

महापौर और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

आगरा नगर निगम की महापौर हेमलता दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया,  कीर्ति जी, अनम गुप्ता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कई स्वयंसेवक भी कार्यक्रम में पहुंचे और महास्वामी जी का आशीर्वाद लिया।

आयोजन की सफलता पर हर्ष

इस यात्रा के मुख्य संयोजक प्रो. (डॉ.) स्वामीनाथन ने पूरे कार्यक्रम में समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रो-चांसलर श्री वाईके गुप्ता और प्रशांत गुप्ता (सीईओ, शारदा ग्रुप) ने कार्यक्रम की भव्यता और सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विश्वविद्यालय के विभिन्न डीन, निदेशक और अध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी गरिमामय बन गया।