10 फरवरी से नवीन गल्ला मंडी में श्री कृष्ण लीला रासोत्सव, विधायक ने किया आमंत्रण पत्र विमोचन

आगरा। फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर आगामी 10 फरवरी से 14 दिनों तक भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के रंग में सराबोर रहेगा। श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे श्री चैतन्य महाप्रभु लीला एवं श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के आमंत्रण पत्र का गुरुवार को भव्य विमोचन हुआ, जिसमें विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने शहरवासियों से भावपूर्ण सहभागिता का आह्वान किया। स

Feb 5, 2026 - 18:37
 0
10 फरवरी से नवीन गल्ला मंडी में श्री कृष्ण लीला रासोत्सव, विधायक ने किया आमंत्रण पत्र विमोचन
फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में श्री चैतन्य महाप्रभु लीला एवं श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह। साथ में मंच पर आसीन मनोज बघेल, सतीश शाह, सीताराम अग्रवाल, सतीश गर्ग और दिनेश चंद्र गोयल।

मारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि श्री कृष्ण और श्री चैतन्य महाप्रभु की लीलाएं समाज को प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरिचन्द गर्ग ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह रसोत्सव 10 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन प्रातः 9 से 11 बजे तक श्री चैतन्य महाप्रभु लीला तथा सायंकाल 5 से 8 बजे तक श्री कृष्ण लीला रासोत्सव का भव्य मंचन होगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शाह ने बताया कि श्री रास बिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट, वृंदावन के कलाकार स्वामी लक्ष्मण महाराज एवं स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर के निर्देशन में लीलाओं का सजीव मंचन करेंगे।

मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस वर्ष का रसोत्सव ऐतिहासिक होगा, क्योंकि आगरा में पहली बार पांच नवीन लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इनमें 12 फरवरी को श्री कृष्ण जन्म एवं उखल बंधन लीला, 13 फरवरी को दशावतार एवं गोवर्धन श्रृंगार, 15 फरवरी शिवरात्रि पर शिव विवाह लीला, 16 फरवरी को गोपाल भक्त लीला तथा 24 फरवरी को श्री श्याम सगाई एवं होली का भव्य आयोजन प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

दिनेश चंद्र अग्रवाल, राजीव गुप्ता, ओमप्रकाश बंसल, अनीश अग्रवाल, सत्य प्रकाश बंसल, सतीश चंद्र गर्ग, शंभू नाथ, जयप्रकाश अग्रवाल, नरेश चंद्र गोयल, उमंग अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, मनोज बघेल, रलेश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor