श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव कल, निशान यात्रा से दिया गया आमंत्रण
आगरा। श्री श्याम सेवादार परिवार सेवा समिति ने बुधवार को श्रीमन:कामेश्वर मंदिर से खाटू श्याम बाबा के डोले के साथ निशान यात्रा निकाली गई तो सड़कों पर भक्ति और उत्सव का माहौल नजर आया। श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते-नाचते चल रहे थे।
-सेवादार परिवार सेवा समिति ने निशान यात्रा से दिया नगर को आमंत्रण, जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग
निशान यात्रा के शुभारंभ के मौके पर शंखनाद की ध्वनि के साथ जैसे ही अलौकिक रूप में सजे खाटू श्याम जी की आरती की गयी, हर भक्त के हाथ जयकारों के साथ ऊपर उठ गए। बंगाली श्रृंगार और सतरंगी फूलों से सजे श्याम बाबा का डोला चला तो जय श्री श्याम के जयघोष गूंजने लगे।
संस्थापक अंकुर खण्डेलवाल व निष्कर्ष गुप्ता ने बताया कि पांचवें स्थापना दिवस पर निकाली गयी निशान यात्रा में गणेश जी, रामदरबार, कैला देवी, सालासर बालाजी साहित छह झांकियां और एक खाटू नरेश का डोला निकाला गया। यात्रा रावतपाड़ा से आरंभ होकर राम बरात मार्ग से होते हुए जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर पर पहुंची। हाथो में 1100 निशान लिए श्यामप्रेमी फूलों और गुलाल की होली खेलते रहे। भक्तों ने ढोल नगाड़ों पर थिरकते हुए मंदिर पहुंचकर निशान अर्पित किये।
समिति के अध्यक्ष रितेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा के जरिए अग्रवन में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के लिए आमंत्रण दिया गया है। निशान यात्रा में खाटू श्याम जी के डोले का भक्तों ने फूल-वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
संकीर्तन में आज आयेंगी रेशमी शर्मा
अग्रवन में गुरुवार को बिहार की प्रख्यात भजन गायिका रेशमी शर्मा, फरीदाबाद के अंकित शर्मा और आगरा के राजा पुरोहित अपने भजनों से बाबा को रिझायेंगे। संकीर्तन में श्याम बाबा का भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, पुष्प और इत्र वर्षा की जाएगी।
इस अवसर पर धीरज चौरसिया, शिवम शर्मा, गोपी पमनानी, सौरभ गर्ग, गोपाल गुप्ता, अरुण गुप्ता, कृष्णा अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, संजीव कुमार, विवेक गुप्ता, नितिन सिंह, सुमित बंसल, अंकित राठौर, आदित्य गुप्ता, रितिक वर्मा, राहुल मंगल, दीपू व्यानी, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।