एजबेस्टन में शुभमन गिल का ऐतिहासिक कमाल: दोहरा शतक जड़कर कई रिकॊर्ड बनाए

बर्मिंघम। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन (बर्मिंघम) के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक ठोककर इतिहास रच दिया। उन्होंने 311 गेंदों में 269 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 30 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। शतक के बाद उन्होंने अपने प्रसिद्ध बॉ डिक्लरेशन अंदाज़ में जश्न मनाया।

Jul 3, 2025 - 20:07
Jul 4, 2025 - 11:34
 0
एजबेस्टन में शुभमन गिल का ऐतिहासिक कमाल: दोहरा शतक जड़कर कई रिकॊर्ड बनाए

इस ऐतिहासिक पारी के साथ शुभमन गिल ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए। एसईएनए देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए।

इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय और विदेशी ज़मीन पर दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने। उनसे पहले यह कारनामा 2016 में विराट कोहली ने किया था।

25 वर्ष 298 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले वे भारत के दूसरे सबसे युवा कप्तान बने। उनसे पहले यह रिकॉर्ड नवाब पटौदी के नाम है।
इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने अजहरुद्दीन, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, नवाब पटौदी और कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

उनकी इस ऐतिहासिक पारी में रविंद्र जडेजा के साथ 200+ रन की साझेदारी भी देखने को मिली, जिससे भारत ने मैच में पूरी तरह पकड़ मजबूत कर ली है और इंग्लैंड पर दबाव बना दिया है।

SP_Singh AURGURU Editor