श्वेता तिवारी के सामने फेल हुईं बेटी पलक, श्वेता तिवारी जापान में जींस में आईं नजर, फीका पड़ा ड्रेस में पलक का ग्लैमर  

श्वेता तिवारी और पलक तिवारी इंडस्ट्री की स्टाइलिस्ट मां- बेटी की जोड़ियों में शामिल हैं। जिनका स्टाइल अक्सर ही लोगों को इंप्रेस कर जाता है। खासकर, 45 साल की श्वेता का अंदाज अक्सर ही बाजी मार लेता है। जैसा लेटेस्ट तस्वीरों में भी हुआ, जहां वह कॉलेज गर्ल बनकर छाईं, जिसके आगे पलक का सिजलिंग रूप भी फेल हो गया।  

Jun 2, 2026 - 22:13
 0
श्वेता तिवारी के सामने फेल हुईं बेटी पलक, श्वेता तिवारी जापान में जींस में आईं नजर, फीका पड़ा ड्रेस में पलक का ग्लैमर   



मुंबई। पलक तिवारी स्टाइल के मामले में अपनी मां श्वेता तिवारी पर ही गई हैं। जिनका स्टाइल बढ़ती उम्र में और भी स्टनिंग होता जा रहा है, तभी तो उनके सामने बेटी का ग्लैमर भी फीका पड़ जाता है। वहीं, इस बार पलक का मिनी ड्रेस में कातिलाना रूप सबका ध्यान खींच ले गया, तो मम्मी श्वेता जींस पहनकर ही गजब ढा गईं। दोनों ने ही अपनी तस्वीरें शेयर की, जहां वे अलग- अलग जगह नजर आईं।

दरअसल, श्वेता ने बेटे रेयांश के साथ जापान वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं। जहां वह सादे- से कपड़ों में दिखीं, तो पलक किसी इवेंट के लिए रेडी नजर आ रही हैं। चमचमाती शॉर्ट ड्रेस में हसीना की अदाएं बेहद कातिलाना लगीं, लेकिन बेटी से ज्यादा मां की खूबसूरती के चर्चे होने लगे। जिनकी उम्र बढ़ने की जगह छोटी होने की बात कह लोग उन्हें कॉलेज गर्ल कह रहे हैं।

पहले श्वेता की बात करें, तो उन्होंने बेहद सिंपल लेकिन स्मार्ट कैजुअल लुक चुना है। उन्होंने बेज कलर की ग्राफिक टी-शर्ट पहनी है, जिसे हाई- वेस्ट डार्क ब्राउन ट्राउजर के साथ पेयर किया। जिसका वाइड-लेग पैटर्न फिटेड टॉप के साथ बढ़िया लगा, तो टी- शर्ट के लाइट कलर के साथ डार्क पैंट्स का कॉम्बिनेशन भी परफेक्ट है। जहां उनका फ्लोई ट्राउजर लुक को कंफर्टेबल बनाने के साथ एलिगेंट टच भी दे रहा है। यह ऐसा आउटफिट है, जिसे ट्रैवल, डे-आउट या कैजुअल आउटिंग में आसानी से पहना जा सकता है।

​श्वेता के लुक की खासियत उनकी मिनिमल स्टाइलिंग है। छोटे- से गोल्डन हूप्स, हाथ में घड़ी, छोटा बैकपैक और ब्लू स्पोर्टी शूज लुक को क्लासी और कंफर्टेबल बना रहे हैं। जिसे स्ट्रैट ओपन हेयर और ब्राउनिश न्यूड-टोन मेकअप के साथ उन्होंने स्टाइल किया। उनके टी-शर्ट को हल्का- सा टक-इन करने से बॉडी प्रपोर्शन बेहतर दिख रहा है, जबकि वाइड लेग पैंट्स लॉन्ग और स्लिम सिल्हूट क्रिएट कर रही है। तभी तो बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी उनका लुक बैलेंस्ड लगा।

वहीं, पलक का अंदाज श्वेता से एकदम अलग है, जहां वह पार्टी- रेडी नजर आ रही हैं। उन्होंने ऑरेंज टोन की स्ट्रैपलेस मिनी ड्रेस पहनी है, जिस पर हैवी फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, बीडवर्क और स्टोन एम्बेलिशमेंट नजर आ रहे हैं। बॉडी हगिंग फिट और शॉर्ट हेमलाइन ड्रेस को सिजलिंग रूप दे रही है। ड्रेस का चमकदार टेक्सचर और डिटेलिंग इसे किसी कॉकटेल पार्टी, फैशन इवेंट या नाइट आउट के लिए परफेक्ट चॉइस बनाती है। जिसे पहन पलक ने अपनी एक के बढ़कर एक कातिलाना अदाएं दिखाईं।

पलक ने लुक में ड्रामा ऐड करने के लिए अपनी जूलरी के साथ प्ले किया, लेकिन फोकस कपड़ों पर रहने देने के लिए स्टाइलिंग को ज्यादा ओवरडन नहीं किया। वॉल्यूमिनस ब्लो-ड्राई ओपन हेयर, ग्लोइंग मेकअप, स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और चौड़े कंगन स्टाइल ब्रेसलेट लुक के साथ कमाल के लगे। जिनका गोल्डन टोन ऑरेंज ड्रेस के साथ परफेक्टली ट्यून कर रहा है, लेकिन फिर भी पूरा फोकस आउटफिट पर ही बना रहा। हालांकि, श्वेता की जींस में सिंपलिसिटी यहां बाजी मार गई।