सीता रानी हमारी सरकार..., कावेरी मंदिर में राम-सीता भक्ति का अद्भुत आलोक

आगरा। कमला नगर स्थित पावन कावेरी मंदिर में शुक्रवार शाम जनकपुरी महिला समिति द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या में राम-सीता भक्ति का अनोखा रस बिखरा। ‘सीता रानी हमारी सरकार हमें डर काहे कौ’, ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘राम जी हमारी चॉइस’ जैसे मधुर भजनों की गूंज ने मंदिर परिसर को दिव्य आभा से आलोकित कर दिया। भक्तिरस से सराबोर इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और हर कोई प्रभु श्रीराम-माता सीता की महिमा में डूब गया।

Sep 12, 2025 - 17:51
 0
सीता रानी हमारी सरकार..., कावेरी मंदिर में राम-सीता भक्ति का अद्भुत आलोक

वाद्य-यंत्रों की मधुर तान और लाल-पीले परिधानों में सजधज कर पहुंचीं मिथिला नगरी की महिला श्रद्धालुओं ने जब भक्ति-भाव से झूमकर भजनों का संग गाया तो दृश्य मानो जनकपुरी महोत्सव की झलक पेश कर रहा था। हर एक भजन ने समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, सह-कोषाध्यक्ष श्वेता बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चारु गर्ग, उपाध्यक्ष अंजू जी, सोनिया शर्मा, मोहिनी गोयल, रिचा मांगलिक, साधना अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, वीना अग्रवाल और मोनिका अग्रवाल ने आयोजन में सहभागिता की। अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने भावपूर्ण उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि भजन संध्या ने जनकपुरी की मिट्टी को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया।

समिति की समर्पित सदस्याएं शिवाली, सीमा, रिचा, रेखा, अनीता, अर्चना, ऋतु, निशा और गीता के सहयोग से मंदिर परिसर पुष्पों, दीपों और भजनों की मधुर ध्वनि से एक दिव्य आभा में परिवर्तित हो गया।

कावेरी मंदिर समिति की ओर से गीता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, शिवाली अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, मीणा पंधीजा, मीरा गुप्ता, रेखा श्रोत्रिय, साधना तिवारी, ऋतु अग्रवाल, आशा अग्रवाल और शारदा अग्रवाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

भजन संध्या के समापन पर राम-नाम के गगनभेदी जयघोषों से मंदिर परिसर गूंज उठा। दीपों की ज्योति, पुष्पों की सुगंध और भक्ति की गंगा में डूबे श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम और माता सीता को अपनी श्रद्धा अर्पित की।

SP_Singh AURGURU Editor