साठ के ठाठः रेड एंड ग्रीन थीम पर सखियों ने मनाया करवा चौथ
आगरा। पंचवटी सखियों द्वारा को होटल मेपल ग्रांड पर करवा चौथ की पूर्व बेला पर दिखाया जलवा साठ के ठाठ का जलवा। रेड एण़्ड ग्रीन थीम पर सखियों ने खूब धमाल किया।
महिला सखियों ने सर्वप्रथम भगवान की आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और अनेकों गेम खेले। तंबोला, टोरा-टोरा, म्यूजिकल चेयर अंत्याक्षरी के साथ ही लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। गेम में महिलाओं में अव्वल रहीं चांदनी भोजवानी को लता भक्तयानी ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर सम्मानित 60, 65 और 70 वर्षीय महिलाओं ने बताया कि भारतीय संस्कृति में करवा चौथ त्योहार का बड़ा महत्व है। हम अपने से छोटी बहनों के जीवन में शुभ मंगल की कामना करते हुए बधाई देती हैं।
महिला सखियों ने मेहंदी भी लगाई। सभी को संदेश दिया गया कि नेक बनो, एक बनो। खुश रहो, मस्त रहो। कार्यक्रम में सुमन यादव, लता भक्तयानी, चांदनी भोजवानी, गीता आहूजा, रेनूका गुघर, कुसुम लता बाखरू, राजकुमारी लोहिया, कृष्ण गुप्ता, सुनीला जैन, मधु अग्रवाल, मंजू यादव, अंबिका गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।