सपा नेत्री की पुलिस से शिकायत, लगे गंभीर आरोप
आगरा। ताजनगरी की सपा नेत्री पर उसके पति ने ही ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। नेत्री की डीसीपी सिटी के यहां शिकायत की है। उस पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिकंदरा क्षेत्र निवासी योगेंद्र सिंह ने डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय से शिकायत की है कि सपा नेत्री से उसकी जान पहचान फेसबुक के माध्यम 2019 में हुई थी। आरोप है कि सपा नेत्री से उसे अपने जाल में फंसा लिया और उसे ब्लैकमेल कराना शुरु कर दिया। उस पर मुकदमा लिखाने की धमकी तक दी गई। जब सपा नेत्री महापौर का जब चुनाव लड़ रही थी तो उसने पचास लाख रुपये की मांगे। उसने मना किया तो उस पर केस दर्ज कराने की धमकी दी। किसी तरह उसे 35 लाख रुपये का इंतजाम करके दिए। उसने एक जून 2024 में आर्य समाज मंदिर में शादी की। शादी के दो दिन बाद ही उसने घर से अलग रहने की बात कही तो वह सिकंदरा के एक फ़्लैट में किराए पर रहने लगा। अब वह दबाव बना रही है कि पेट्रोल पंप उसके नाम कर दे। उसने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने आक्रोश में आकर कांच की बोतल से प्रहार कर दिया। जिससे उसके काफी चोटें आईं है। वह हॉस्पिटल में भर्ती है।