लोकसभा में स्पीकर का मजाकिया अंदाज,   बोले- शशि थरूर ने ज्ञान दे दिया,  वेणुगोपाल नहीं लेते तो मैं क्या करूं,   राहुल पर तंज-आपका ही माइक बंद होता है

लोकसभा में 16 अप्रैल, 2026 को महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। इस दौरान कई ऐसे हल्के-फुल्के मौके आए, जब पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

Apr 16, 2026 - 15:55
 0
लोकसभा में स्पीकर का मजाकिया अंदाज,   बोले- शशि थरूर ने ज्ञान दे दिया,  वेणुगोपाल नहीं लेते तो मैं क्या करूं,   राहुल पर तंज-आपका ही माइक बंद होता है


नई दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विशेष सत्र के दौरान तीन विधेयकों को पेश किया गया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मजाकिया लहजे में सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर चुटकी ली। राहुल ने कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल के माइक बंद होने पर संदेह जताया था। इस पर ओम बिरला ने कहा कि उनका माइक चालू है, काम कर रहा है। इस दौरान, वेणुगोपाल कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के बीच जब बोल रहे थे तो वेणुगोपाल ने मजाकिया अंदाज में टोकते हुए कहा-शशि थरूर पहले ही ज्ञान दे चुके हैं,  इस बात पर लोकसभा में खूब ठहाके लगे।

संसद के विशेष सत्र के दौरान केरल की अलप्पुझा सीट से सांसद वेणुगोपाल ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने से संबंधित विधेयक को लाए जाने के पीछे सरकार के इरादे पर संदेह जताया। उन्होंने पूछा- 2024 में ये बिल क्यों नहीं लाया गया।

उन्होंने यह सवाल तब पूछा जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सदन में बोल रहे थ। वेणुगोपाल ने विरोध जताया कि बिना चर्चा के यह बिल कैसे लाया गया। सदन में सरकार ने संविधान संशधन (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 परिसीमन विधेयक, 2026 केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 पेश किया।

संसद टीवी के हवाले से एएनआई के अनुसार, स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस सांसदों के हल्ला मचाने और थरूर को बोलने की बात पर कहा-आप उनकी वकालत मत करो। उनको अलाऊ थोड़े ही किया है।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा-शशि थरूर जी ने ज्ञान दे दिया वेणुगोपाल जी को, मगर वेणुगोपाल जी ज्ञान नहीं प्राप्त करते। इन्होंने शशि थरूर जी को बोलने नहीं दिया। इसमें मैं क्या करूं।

लोकसभा में जब ओम बिरला वेणुगोपाल को सदन की प्रक्रिया को समझा रहे थे, तब विपक्ष में किसी ने माइक पर सवाल उठाते हुए कहा-माइक ही म्यूट था। इस पर राहुल गांधी ने भी माइक्रोफोन की तरफ इशारा करते हुए कहा-नो माइक। तब बिरला ने कहा-चालू है माइक, चालू है। आपका ही बंद होता है।