जश्न-ए-ग्लैमर में छाया स्पाइसी शुगर का जलवा, रिक्शा पर एंट्री से पूनम सचदेवा ने लूटी महफ़िल

आईटीसी मुगल के मंच पर गुरुवार की शाम ग्लैमर, संगीत और उत्साह से सराबोर रही। स्पाइसी शुगर संस्था के वार्षिक शो जश्न-ए-ग्लैमर में जब संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा रिक्शा पर सवार होकर मंच पर पहुंचीं, तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। महिलाओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उत्साह का यह मंच उस क्षण सजीव हो उठा जब हर प्रस्तुति ने स्त्री शक्ति की चमक बिखेरी।

Nov 13, 2025 - 19:06
 0
जश्न-ए-ग्लैमर में छाया स्पाइसी शुगर का जलवा, रिक्शा पर एंट्री से पूनम सचदेवा ने लूटी महफ़िल
होटल आईटीसी मुगल, फतेहाबाद रोड में आयोजित स्पाइसी शुगर संस्था के जश्न-ए-ग्लैमर शो में प्रस्तुति देतीं सदस्याएं।

आगरा। होटल आईटीसी मुगल के सभागार में आयोजित जश्न-ए-ग्लैमर में फैशन, संगीत और मस्ती का संगम देखने को मिला। शो की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद पूनम सचदेवा की रिक्शा पर मंच एंट्री ने सबको चौंका दिया।
उन्होंने कहा, स्पाइसी शुगर केवल एक संस्था नहीं, बल्कि महिलाओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और दोस्ती का जश्न है।

इसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ।  मधुबाला अंदाज़ में माला खेड़ा की- आइए मेहरबां... पर प्रस्तुति ने पुरानी फिल्मों का जादू जगा दिया, जबकि ये नंबर वन यारी है... गीत ने दोस्ती की मिठास बिखेरी।

विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को समर्पित विशेष एक्ट ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। हालांकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा मौजूद नहीं थीं, पर उनके सम्मान में दी गई प्रस्तुति ने माहौल को जोश से भर दिया।

बाद में पूनम सचदेवा की- देखो-देखो ये शाम बड़ी मस्तानी...पर प्रस्तुति ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। स्पेनिश और पंजाबी थीम पर दिए गए डांस ने ग्लैमर और एनर्जी का तड़का लगाया, जबकि हेरा फेरी के बाबू भैया अंदाज़ में हास्य नाट्य मंचन ने दर्शकों को ठहाकों से लोटपोट कर दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में देशभक्ति गीतों और राधा-कृष्ण थीम पर नृत्य प्रस्तुतियों ने अध्यात्म और भावना का वातावरण रच दिया।
मुख्य अतिथि एओसी श्वेता सिंह, अपर्णा राजावत, डॉ. रंजना बंसल और मानसी चंद्रा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। व्यवस्थाएं चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा और शिखा जैन ने संभालीं।

पूरे समारोह में आस्था, अलका, अनीता, सौम्य श्रीवास्तव, अंजलि, अंकिता, अंशिका, अर्चना, डॉ. चांदनी, बुलबुल, दिव्या, रेनू, डॉली, गरिमा, डॉ. ज्योति भास्कर, पूजा लूथरा, कविता अग्रवाल, मिनी, मोनिका, नीति, नेहा, प्रीति, रचना, पुष्पा, शिल्पा महेश्वरी, राधा, राखी, रिचा, रीता, रितु, शालिनी, सोनल, सोनाली, वर्षा, यामिनी, शीतल, सिमरन सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं मौजूद रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor