बटेश्वर पशु मेला सिमटने के बाद शुरू हुईं खेल प्रतियोगिताएं

बाह।उत्तर भारत के प्रसिद्ध बटेश्वर मेले के प्रथम चरण में पशु मेला के जल्द ही समाप्त हो जाने के बाद द्वितीय चरण में लोक मेला का आयोजन प्रारंभ हो गया है। बुधवार से खेलकूद प्रतियोगिता भी शुरू हो चुकीं हैं। बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने राजा बदन सिंह खेल प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ  मंजू भदौरिया के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। 

Nov 7, 2024 - 11:02
 0
बटेश्वर पशु मेला  सिमटने के बाद शुरू हुईं खेल प्रतियोगिताएं
बटेश्वर मेले मे कबड्डी प्रतियोगिता की एक झलक।

खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्रीय खिलाड़ियों और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।  वहीं बटेश्वर मेला में इंग्लैंड से आए विशेष अतिथि डेविड और प्लॉकी ने कबड्डी खिलाड़ियों का परिचय लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश कुमार, पूर्व विधायक फतेहाबाद डॉ. राजेंद्र सिंह, मानवेन्द्र राठौर, शिवकुमार शर्मा,जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया,भाव सिंह नरवरिया, ध्रुव भदौरिया, कैप्टन रामनरेश कठेरिया, संतोष गहलोत उपस्थित रहे। वहीं अलकेंद्र जादौन, मुकेश शर्मा, अरुण शर्मा, आदिल बेग मिर्ज़ा और दमन सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


खेल गांव में लगेगी राजा बदन सिंह की प्रतिमा

बाह। बुधवार को बटेश्वर मेले में आयोजित खेल प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में बटेश्वर, कलीजर, जगराजपुर, बाह सहित अन्य टीमों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने इस दौरान घोषणा की कि अगले वर्ष राजा बदन सिंह के नाम से खेल गांव मैदान में उनकी प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, जिससे इस क्षेत्र की पहचान और बढ़ेगी। 

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया  ने बताया कि मेले में कबड्डी, मैराथन दौड़ और राष्ट्रीय स्तर पर दंगल का आयोजन भी किया जा रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor