द्वितीय स्व. सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर लीग में धमाकेदार जीत के साथ सेंट एंड्रूज और शांति निकेतन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

आगरा। द्वितीय स्वर्गीय सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग के पांचवें दिन दो रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल और शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को सेंट जॉन्स कॉलेज ग्राउंड में हुए मैचों के उद्घाटन में पूर्व रणजी खिलाड़ी मानिक बैरी और अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जुनैद सलीम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Dec 2, 2025 - 20:40
 0
द्वितीय स्व. सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर लीग में धमाकेदार जीत के साथ सेंट एंड्रूज और शांति निकेतन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
द्वितीय स्व. सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण।

पहला क्वार्टर फाइनल: सेंट एंड्रूज की 63 रनों से शानदार जीत

पहले क्वार्टर फाइनल में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने भारतीय विद्यापीठ को 63 रनों से मात दी। भारतीय विद्यापीठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी, लेकिन सेंट एंड्रूज के बल्लेबाज़ों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया।

सेंट एंड्रूज की ओर से यशराज शर्मा ने 30, सुमित चौधरी ने 26, अभिषेक कुमार ने 28, हर्षित ने 23, अनुज जुरैल ने 19 समेत टीम ने कुल 201 रन बनाए।
जवाब में भारतीय विद्यापीठ की टीम 19.2 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उसकी ओर से निखिल कुंदन ने 36, अनस खान ने 26, अर्श खान ने 22 रन बनाए।

सेंट एंड्रूज की गेंदबाज़ी में हारिस वर्मा ने 3  और अभिषेक रावत ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच हारिस वर्मा रहे।

दूसरा क्वार्टर फाइनल: शांति निकेतन की 78 रनों से बड़ी जीत

दूसरे मुकाबले में शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ने सुमित राहुल पब्लिक स्कूल को 78 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति निकेतन ने नौ विकेट पर 162 रन बनाए। इसमें प्रिंस त्यागी ने 43 (6 चौकों के साथ), देवेश सक्सेना ने 19 और योगेश बघेल ने 18 रनों का योगदान दिया।

सुमित राहुल की ओर से ईशांत ने 3 विकेट और श्लोक शर्मा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुमित राहुल की पूरी टीम 15.1 ओवर में 87 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से अर्श गुप्ता ने 23 और धैर्य दुबे ने 12 रन बनाए।

शांति निकेतन की गेंदबाज़ी में जयंत ने 3 विकेट लेकर  (मैन ऑफ द मैच) अपने नाम किया। देवेश सक्सेना और माधव शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन पूर्व रणजी खिलाड़ी मानिक बैरी और अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जुनैद सलीम ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया।
कार्यक्रम में सुमित विभव, समीर गुप्ता, राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, मनीष तिवारी, पराग गौतम, अजय कदम, मेहुल गुप्ता, एस.के. सिंह मौजूद रहे।

बुधवार को होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

बुधवार को टूर्नामेंट के छठवें दिन दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल: गायत्री पब्लिक स्कूल vs सेंट एंड्रूज (सुबह 8:30 बजे) और दूसरा सेमीफाइनल: डीपीएस vs शांति निकेतन (11:30 बजे) से होगा।

अंपायरिंग कर्नल तुषार कौशिक, अमन यादव, ललित राठौर ने की जबकि स्कोरर सुनील शर्मा थे। कमेंट्री साहिल खान ने की।

SP_Singh AURGURU Editor