टोने-टोटके पर टूटी लाठियां! अंधविश्वास के विरोध पर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल

आगरा। थाना बसई अरेला क्षेत्र के नगला भरी गांव में तंत्र-मंत्र और टोटके का विरोध करना भारी पड़ गया। एक पक्ष द्वारा अंधविश्वास का विरोध किए जाने पर गांव में तनाव फैल गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। गाली-गलौज के बाद हुए संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए।

May 23, 2025 - 22:40
 0
   टोने-टोटके पर टूटी लाठियां! अंधविश्वास के विरोध पर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल
नगला भरी गांव में हुए संघर्ष के दो घायल।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मेडिकल परीक्षण कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, एक पक्ष गांव में किसी टोटके को लेकर गतिविधि कर रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद माहौल गरमा गया और झगड़ा लाठी-डंडों तक पहुंच गया।

SP_Singh AURGURU Editor