लखीमपुर तिकुनिया हिंसा मामले में अजय मिश्र और उनके बेटे पर केस सुप्रीम आदेश

सुप्रीम कोर्ट को गवाह द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Oct 6, 2025 - 18:59
 0
लखीमपुर तिकुनिया हिंसा मामले में अजय मिश्र और उनके बेटे पर केस सुप्रीम आदेश

 

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने पूर्व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला हिंसा से जुड़े गवाह को धमकाने का है। पढ़ुआ थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

इसमें मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के साथ-साथ अजय मिश्रा टेनी, उनके खास अमनदीप सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।


गौरतलब है कि तिकुनिया हिंसा का मामला किसान आंदोलन के समय का है। उस समय अजय मिश्र उर्फ के बेटे आशीष मिश्र ने कथितरूप से अपने वाहन से कुछ किसानों को कुचल दिया था।