सर्जन खेलकूद में बहाएंगे पसीना, मरीजों की जान बचाने को करेंगे रक्तदान 

आगरा। सधे हाथों से सर्जरी करने वाले डॉक्टर सर्जन्स वीक में खेलकूद में खूब पसीना बहाएंगे। मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करेंगे। साथ ही चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। 

Jun 9, 2025 - 23:55
 0
सर्जन खेलकूद में बहाएंगे पसीना, मरीजों की जान बचाने को करेंगे रक्तदान 

एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा द्वारा सर्जन्स वीक में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम 

नौ से 15 जून तक अलग अलग कार्यक्रम होंगे, चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे 

सोमवार को एसएन मेडिकल कालेज के गेस्ट हाउस में एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा द्वारा सर्जन्स वीक के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। हर वर्ष देश भर में सर्जन्स वीक मनाया जाता है। 

एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा द्वारा सर्जन्स वीक में नौ जून से 15 जून तक खेलकूद प्रतियोगिता, चिकित्सा शिविर सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सर्जन्स वीक के तहत एसएन की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें डॉक्टर रक्तदान कर संदेश देंगे कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। ताकि जरूरतमद मरीजों के इलाज में खून की कमी आड़े ना आए। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश ने कहा कि चिकित्सा शिविर में लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष डॉ अपूर्व चतुर्वेदी ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव  से भी कई बीमारियों से बचा जा सकता है। एएसआई के कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. समीर कुमार ने कहा कि क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया है ।एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि सर्जन्स वीक मैं 
पौधारोपण भी किया जाएगा ।पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिताओं में सर्जन्स हिस्सा लेंगे, समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। 

सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवानियां ने बताया कि शहर भर के सर्जन्स इसमें शामिल होंगे। एक अलग तरह का अनुभव होगा। आईएमए आगरा के पूर्व अध्यक्ष  डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी, डॉ. एचएल राजपूत, डॉ जूही सिंघल , डॉ ऋचा जैमन, डा राजेश गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र पाठक, डा मयंक जैन, डा अंशिका, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. करन रावत, डॉ. संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  

ये होंगे कार्यक्रम 

10 जून- बैडमिंटन और टैबल टेनिस प्रतियोगिता 
11 जून- तैराकी 
12 जून- चिकित्सा शिविर 
13 जून- क्रिकेट मैच 
14 जून- वॉकाथॉन ,रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण 
15 जून- सांस्कृतिक कार्यक्रम