ताज महोत्सव का कल से आगाज

श्रद्धा मिश्रा बिखेरेंगी अपने सुरों का जादू

Feb 17, 2025 - 21:32
 0
ताज महोत्सव का कल से आगाज


आगरा। संस्कृति का महाकुंभ ताज महोत्सव का कल से आगाज हो रहा है। देशभर से शिल्पियों का आगरा पहुंचना शुरू हो गया है। स्टाल सज रहे हैं। पूरे शिल्पग्राम परिसर को भव्य रूप में सजाया गया है। शिल्पग्राम के साथ ही सूरसदन, फतेहपुरसीकरी, बटेश्वर, ताज नेचर वाक, आगरा सेल्फी प्वाइंट और ग्यारह सीढ़ी पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ताज महोत्सव का उदघाटन कल सायं 5.30 बजे केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, यूपी के संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति संयुक्त रूप से करेंगे।

महोत्सव की सुरमयी रात में श्रद्धा मिश्रा अपने सुरों का रंग बिखेरेंगी। वहीं ताज नेचर वाक में कल से ही वर्ल्ड वॉचिंग इवेंट का आयोजन 27 फरवरी तक होगा। इसके तहत फोटोग्राफी और वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही सूरसदन में शाम 5.30 बजे से नाट्य महोत्सव का शुभारंभ होगा। 22 और 23 फ़रवरी को कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन होगा।