विदेशी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी ताजगंज का करन गिरफ्तार
आगरा। ताजमहल देखने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को पर्यटन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले आरोपी करने ने पश्चिमी गेट की पार्किग में महिला के साथ छेड़खानी की थी।
मामला तीन अप्रैल का बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस आरोपी की सीसीटीवी कैमरों से पहचान की और फिर इसकी खोजबीन में लग गई। पुलिस अंततः करन तक पहुंच ही गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार करन ने विगत तीन अप्रैल को पश्चिमी गेट पार्किंग में मौजूद विदेशी महिला पर्यटक के पास पहुंचकर अश्लील हरकतें करने लगा था। महिला ने अपने साथी पर्यटकों को युवक की हरकतों के बारे में बताया और फिर पर्यटन थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी।
करन जैसे शोहदे ही इस तरह की हरकतें कर आगरा को बदनाम कर देते हैं। हैरानी की बात ये है कि आरोपी ने यह दुस्साहस उस पार्किंग में किया जहां हर समय लोग मौजूद रहते हैं।