पंचम शैल विन बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रतिभा का जलवा, 32 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

आगरा। स्वर्गीय श्रीमती शैली शाह की स्मृति को समर्पित तथा उनकी प्रिय रुचि को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन समारोह रविवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के 145 खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Jan 11, 2026 - 22:35
 0
पंचम शैल विन बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रतिभा का जलवा, 32 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह के मौके पर विजेताओं के साथ मौजूद हैं अतिथिगण।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बबिता चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, बेनू गुप्ता तथा शलब गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की नायशा छोनकर के मनमोहक नृत्य और आराध्य दयाल व संगीत शिक्षक गुरुसरन सिंह के गीत ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फाइनल मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे

अंडर-13 बालक वर्ग:
विजेता— अक्षत (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज)
उपविजेता— आर्यन चौधरी (गायत्री पब्लिक स्कूल)

अंडर-13 बालिका वर्ग:
विजेता— नव्या जस्सा (सेंट पैट्रिक जूनियर कॉलेज)
उपविजेता— वैष्णवी आचार्या (सचदेवा मिलेनियम स्कूल)

अंडर-17 बालक वर्ग:
विजेता— अर्पित अग्रवाल (प्रिल्यूड पब्लिक जूनियर कॉलेज)
उपविजेता— हर्षज दीक्षित (गायत्री पब्लिक स्कूल)

अंडर-17 बालिका वर्ग:
विजेता— इशी गुप्ता (द इंटरनेशनल स्कूल)
उपविजेता— जया सिंह (गायत्री पब्लिक स्कूल)

अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स:
विजेता— आयुष पांडे एवं स्मिता द्विवेदी (सेंट एंड्रयूज स्कूल, कमला नगर)
उपविजेता— भविष्य प्रताप सिंह एवं दिव्यांशी (दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल)

राइजिंग स्टार पुरस्कार विकास कुमार (सरस्वती विद्या मंदिर) को प्रदान किया गया, जबकि बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान अंशिका गुप्ता (सेंट थॉमस स्कूल) को मिला।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने गत वर्ष से आरंभ की गई अनूठी पहल के अंतर्गत विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किए। प्रत्येक वर्ग में विजेता एवं उपविजेता को ₹3100-₹3100, राइजिंग स्टार को ₹2100 तथा बेस्ट प्लेयर को ₹3100 की धनराशि दी गई।

मुख्य अतिथि श्रीमती बबिता चौहान ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। हार भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आगे बढ़ने की नई दिशा देती है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से कैंसर जागरूकता का उद्देश्य भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में मोहन खंडेलवाल, शारदा गुप्ता, आरती, श्याम बंसल, शर्मीला खंडेलवाल, सुमित गुप्ता, विभव, समीर गुप्ता, रितु गुप्ता, रितु रावत, प्रगति गुप्ता, रजनीश खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
चीफ रेफरी एम.पी. भल्ला, ऑफिशियल्स मयंक कपूर, इमरान, राहुल, चंद्रकांत, नितिन व तनीश का भी विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन छात्र अंशुमन सिकरवार ने किया, जबकि टूर्नामेंट प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अभि सिरोही ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor