प्रतिभा अब नहीं रहेगी अनदेखी: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा
आगरा। कलाकारों की प्रतिभा को उचित मंच और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी का अधिष्ठापन समारोह सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड ट्री में हुआ। यह आयोजन यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के तत्वावधान में गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जहां आगरा और आसपास के जिलों से आए मंचीय कलाकारों ने नई एकजुटता का संकल्प लिया।
दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज
समारोह का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, महासचिव संदीप उपाध्याय, वरिष्ठ पदाधिकारी सौरभ सिंघल, सनी गुप्ता, दलजीत सिंह, संजीव अरोड़ा, तेजवीर सिंह और आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी के अध्यक्ष रिंकू प्रवीण वर्मा मौजूद रहे।
गिल्ड के उद्देश्य
मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि आर्टिस्ट गिल्ड का मुख्य उद्देश्य कलाकारों की प्रतिभा को उचित मंच दिलाना और उन्हें सम्मान दिलाना है। गिल्ड कलाकारों को प्रदेश सरकार की योजनाओं और सांस्कृतिक विभाग के पंजीकरण से जोड़कर उनके लिए अवसर उपलब्ध कराएगी।
25 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा
संदीप उपाध्याय ने गिल्ड की कार्यकारिणी की घोषणा की। सर्वसम्मति से संरक्षक दलजीत सिंह, जसवंत सिंह, संजीव कपूर और मनोज कोहली बने। अध्यक्ष रिंकू प्रवीण वर्मा और महासचिव कमलप्रीत सिंह (शैंकी) निर्वाचित हुए। अन्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं-
उपाध्यक्ष: भीम शिरोमणि, मंजरी शुक्ला, पंकज वर्मा, देव शर्मा।
सचिव: रोहन सिंह, साहिल चौहान, अनिल वर्मा, निधि सोनी।
कार्यकारिणी सदस्य: ललित शर्मा, अनूप सिंह, हेमा शर्मा, सुजाता शर्मा, अनूप गौर, अमित आर्य, नीरज कपूर, बॉबी, अपूर्व, प्रणव और श्रीकांत।
कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार ने किया और व्यवस्थाएं अनिल सविता द्वारा संभाली गईं। प्रमुख कलाकारों में दयाशंकर, पीयूष कुमार, पंकज चित्तौड़िया, बबलू जी, भाग्यश्री, अंजली वर्मा, योगेश शर्मा, आदर्श, कुलदीप शर्मा, मयंक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।