आगरा में शिक्षकों को मिला ‘पथ प्रदर्शक सम्मान’, रोटरी क्लब नीओ ने 27 गुरु-रत्नों को किया नमन

आगरा। गुरु शिष्य परम्परा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। रोटरी क्लब ऑफ आगरा नीओ द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पथ प्रदर्शक सम्मान समारोह इसी परम्परा की जीवंत झलक रहा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 27 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Sep 6, 2025 - 20:16
 0
आगरा में शिक्षकों को मिला ‘पथ प्रदर्शक सम्मान’, रोटरी क्लब नीओ ने 27 गुरु-रत्नों को किया नमन
रोटरी क्लब ऒफ आगरा नीओ द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किये गये शिक्षक और उनके साथ मौजूद क्लब के पदाधिकारी।

मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य प्रो. सरोज सिंह ने कहा कि गुरु कुम्भकार और शिष्य कुम्भ है। गुरु ही शिष्य की कमियों को दूर कर उसे हीरे में बदलता है। ऐसे आयोजन शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

क्लब अध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल ने कहा कि शिक्षक ही समाज व राष्ट्र निर्माण की असली धुरी हैं। आज का समारोह शिक्षा और संस्कार के महत्व को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है।

मुख्य वक्ता डॉ. जे.एन. टंडन ने कहा कि शिक्षक तक्षशिला और नालंदा की परंपरा से आज तक राष्ट्र की नींव रहे हैं। वे विरासत और निर्माता दोनों हैं।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज नगायच ने भावुक शब्दों में कहा कि जो अपने शिष्यों के लिए आधुनिक दधीचि बनकर बलिदान देते हैं, उनका सम्मान कर रोटरी क्लब स्वयं सम्मानित हुआ है।

विशिष्ट अतिथि प्रो. अरुण चतुर्वेदी, असिस्टेंट गवर्नर मीना सिंह और डॉ. पवन गुप्ता ने कहा कि शिक्षक को शिष्य को समय देना चाहिए, क्योंकि यही सच्चा निवेश है।

ये शिक्षक किये गये सम्मानित

वाईपी गुप्ता, रेनू मल्होत्रा, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. नीरज कुमार, विनोद दुबे, प्रो. शिखा सिंह, मनीषा शर्मा, डॉ. पारुल सिन्हा, करन सिंह धाकड़, अलका अग्रवाल, दिनेश चंद शर्मा, सुमा कुमारी, डॉ. के. गुरुराज, अंशु छाबरा, संगीता रानी, सुरजीत सिंह, डॉ. अनुभव खंडेलवाल, जितेन्द्र कुमार मित्तल, वीरेश कुमार, कपिल देव शर्मा, बीना सिंह, मौहम्मद रेहान, वंदना कौर, मीनाक्षी टीखा, माधवी सिंह, शिप्रा सारस्वत, पंकज पचौरी।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

डॉ. पूजा नगायच, डॉ. अर्चना सिंहल और डॉ. संजना अरोरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में पवित्र शर्मा, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. पंकज नगायच, डॉ. अभिनव चतुर्वेदी, डॉ. अजय अरोरा, डॉ. एके दौनेरिया, राजू डेनियल, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. खुशबू, कविता, नेहा, डॉ. अभय गर्ग, डॉ. राजेश गोयल, इंद्रेश सोलंकी, डॉ. डीके शर्मा, मनोज बजाज, अनिल गोयल सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor