जॉन मिल्टन स्कूल में बॉस्केटबॉल नेशनल में टीमों ने किया खेल का प्रदर्शन

आगरा। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई बॉस्केटबॉल नेशनल 2024-25 के तीसरे दिन विभिन्न टीमों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

Oct 16, 2024 - 19:44
Oct 16, 2024 - 19:48
 0
जॉन मिल्टन स्कूल में बॉस्केटबॉल नेशनल में टीमों ने किया खेल का प्रदर्शन
जॉन मिल्टन स्कूल में आयोजित बॉस्केटबॉल नेशनल में खिलाड़ियों के साथ अतिथि। 


इस अवसर पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ममता टपलू, श्याम भोजवान, श्रीमती सेंट मार्क्स स्कूल की डाइरेक्टर अंजू डेनियल, एंजल स्कूल के डाइरेक्टर कृष्णा शाक्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी टीम भावना को सराहा। 

विद्यालय के प्रबंधक विनोद बंसल, प्रधानाचार्य ममता दुबे, विशाल बंसल, मोहित बंसल, एचओडी  स्पोर्ट्स राजेश शर्मा ने सभी टीमों उनके कोच व रेफरीज का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा के प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जागृत करना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

SP_Singh AURGURU Editor