टक्कर मारकर बाइक गिराई, चेन लूटकर फरार हुए बदमाश

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र में भदरौली मार्ग पर कुकथरी के पास आज शाम पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने बाइक पर जाते एक युवक और महिला को टक्कर मारकर गिरा दिया और महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए। गिरने से युवक और महिला दोनों को चोटें आई हैं।

Nov 17, 2024 - 23:03
 0
टक्कर मारकर बाइक गिराई, चेन लूटकर फरार हुए बदमाश
वाइक से गिरने से घायल हुई महिला।

यह युवक और महिला मुरैना के अंबाह से बाह जा रहे थे। कुकथरी के निकट पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर इनकी बाइक को गिरा दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। बदमाशों ने पलक झपकते महिला के गले से जंजीर तोड़ी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

इस क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह के अंदर लूट की यह दूसरी घटना है। घायल युवक ने पुलिस में शिकायत लिखा दी है। पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

SP_Singh AURGURU Editor