कुंडली के पांचवें और सातवें भाव का संयोग बनाता है प्रेम विवाह का योग

हमारे सनातन धर्म में ऋषि मुनियों ने विवाह का वर्णन करते हुए आठ प्रकार के विवाहों के बारे में बताया है, यथा- 1. ब्रह्मा, 2. दैव, 3. आर्ष, 4. प्राजापत्य, 5. असुर, 6. गन्धर्व, 7. राक्षस,  8. पैशाच। इनमें प्रथम चार प्रकार के विवाह प्रशस्त और और अन्तिम चार प्रकार के विवाह अप्रशस्त कहे गए हैं।

Jan 9, 2025 - 12:25
 0
कुंडली के पांचवें और सातवें भाव का संयोग बनाता है प्रेम विवाह का योग

हिमालय की तराई में स्थित गंधर्व समुदाय द्वारा अंगीकृत स्वेच्छापूर्वक किया विवाह गंधर्व विवाह कहलाता है। मनु के अनुसार जब कन्या और पुरुष कामाकर्षण के कारण स्वेच्छापूर्वक परस्पर संयोग करते हैं तो इसे गंधर्व विवाह कहते हैं। इनमें गंधर्व विवाह को ही प्रेम विवाह का प्राचीनतम स्वरूप माना जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में प्रेम विवाह संबंधी संभावनाओं का विश्लेषण करते समय सबसे पहले कुंडली के पंचम भाव का विचार किया जाता है। कुंडली में पंचम भाव से बुद्धि, संकल्प, साहस, भावना और योजना को कार्यान्वित करने के सामर्थ्य का पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के सप्तम भाव से विवाह, दांपत्य सुख, मित्रता, सहभागिता और संयोग का पता चलता है। अतः प्रेम विवाह के लिए पंचम भाव व सप्तम भाव के बीच कोई संयोग होना अति आवश्यक है।

ज्योतिष का नियम है कि पंचम और सप्तम के मालिक की आपस में कोई युति हो अर्थात दोनों एक ही स्थान पर बैठे हों, दोनों में पारस्परिक दृष्टि संबंध हो अर्थात एक-दूसरे को देखते हों अथवा दोनों का स्थान परिवर्तन हो अर्थात पंचमेश सप्तम स्थान पर हो और सप्तमेश पंचम स्थान पर हो। इनके अतिरिक्त पंचमेश में सप्तम स्थान को और सप्तमेश पंचम स्थान को पूर्ण दृष्टि से देख रहा हो।

कुंडली के नवम भाव से हम यह जान सकते हैं कि विवाह समान जाति, भिन्न जाति अथवा भिन्न धर्म में होगा। इसके अतिरिक्त एकादश भाव और द्वितीय भाव का भी विचार करना होता है, क्योंकि एकादश भाव इच्छापूर्ति तो द्वितीय भाव पारिवारिक सुख सन्तोष के अस्तित्व को प्रकट करता है।

प्रेम विवाह के लिए निम्न उपाय करें-

पंचमेश का रत्न धारण करें।

पंचमेश व सप्तमेश की पूजा करें।

शुक्र देव की पूजा करें।

-डॉ. अरविन्द मिश्र

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान।

पता: शॉप नं. 21, ब्लॉक नं. 25 ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट) संजय प्लेस आगरा।

परामर्श समय: 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।

मो.9412343560

SP_Singh AURGURU Editor