आश्रम के तृतीय स्थापना दिवस समारोह में होगा शहीदों के परिवारों का सम्मान

आगरा। बाबा शिव प्रकाश वृद्धाश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित ॐ शिव सेवा धाम असहाय आश्रम, खंदौली के 26 मार्च को होने जा रहे तीसरे स्थापना दिवस समारोह में शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा।

Mar 24, 2025 - 18:46
 0
आश्रम के तृतीय स्थापना दिवस समारोह में होगा शहीदों के परिवारों का सम्मान
बाबा शिव प्रकाश वृद्धाश्रम ट्रस्ट के स्थापना दिवस कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते पदाधिकारी।

स्थापना दिवस के आमन्त्रण पत्र का ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया विमोचन

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सोमवार को इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। संस्थापक सचिव देवेश पचौरी ने बताया कि 26 मार्च को आश्रम के स्थापना दिवस समारोह में शहीदों के परिवारों के सम्मान के साथ ही वार्षिक पत्रिका का विमोचन और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 

 संस्थापक विनोद कुमारी पचौरी और अध्यक्ष दिनकर बंसल ने बताया कि आश्रम की वार्षिक पत्रिका के तृतीय अंक के मुख्य पृष्ठ का विमोचन सेवक दल करेगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कन्हैयालाल गुप्ता, संजय गुप्ता, राजीव गोयल, कृष्णकांत शर्मा, अनिल अग्रवाल, संदीप सैनी, विष्णु अग्रवाल, सनी जिंदल, इं. विश्वास सिंघल, एड. निखिल शर्मा, विशाल अग्रवाल, हेमंत निगम आदि मौजूद रहे।