ओएमआर नहीं लिखित हो परीक्षा का प्रारूप : विद्यार्थी परिषद

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आगरा विश्विद्यालय इकाई ने बुधवार को भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में धरना देते हुए प्रति कुलपति को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि परीक्षा का प्रारूप ओएमआर न होकर लिखित हो।

Mar 26, 2025 - 20:06
 0
ओएमआर नहीं लिखित हो परीक्षा का प्रारूप : विद्यार्थी परिषद
विवि में धरना प्रदर्शन के बाद प्रति कुलपति को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।

विद्यार्थी परिषद ने सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन 

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे विश्वविद्यालय 

विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय में स्थाई रजिस्ट्रार एवं स्थाई वित्त अधिकारी की नियुक्ति, नए डीएसडब्लू की नियुक्ति, शोध के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं, सभी विद्यार्थियों के लिए आरटीआई, छलेसर पर फुट ओवर पुल का निर्माण के साथ ही अन्य मांगें प्रति कुलपति के समक्ष रख सभी बिंदुओं पर 48 घंटे में करवाई करने की मांग की है। कार्यवाही न होने पर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी एवं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेगी। 

 

परिषद के विवि इकाई के अध्यक्ष नितिन दुबे ने कहा कि गत वर्षों से हम विश्विद्यालय प्रशासन से निरंतर छात्रों को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों किए गए 

प्रदर्शन के समय कुलपति ने आश्वासन दिया था कि परीक्षा लिखित प्रारूप में सम्पन्न होंगी, परंतु इसके बाद ओएमआर प्रारूप को तवज्जो दी जा रही है। यह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि वेब रजिस्ट्रेशन यूजी तथा पीजी के विद्यार्थियों के लिए शुल्क को 100 रुपए किया जाए। 

 

इकाई मंत्री गोविंद वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष दीक्षा चौधरी, महानगर संगठन मंत्री गौरव यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह ,शुभम कश्यप,पुनीत कुमार, सुमित शर्मा, सुब्रत हरदेनिया, आकाश शर्मा, कृष्णकांत, शिवांग खंडेलवाल, उमंग तिवारी, देव कटारा, पीयूष त्रिपाठी, शिवम कोहली, सत्यम कुशवाह, प्रियांशु सिसोदिया। सागर चौधरी, रचित, शिवम् कोली, ऋषभ मालोनिया, सत्यम आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।