प्रेमी ने प्रेमिका की हत्याकर शव कुंए में फेंका, पुलिस जांच में जुटी
आगरा। थाना ताजगंज में एकता चौकी क्षेत्र में आने वाले गांव नौबरी में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर शव कुंए में डाले जाने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा शव को कुंए से बाहर निकाल लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
खबर अपडेट की जा रही