आइफा फैशन अवार्ड शो का थीम रहा 'द रूट्स ऑफ़ रेडियंस'
आगरा। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्टस संस्थान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने 20वें एनुअल अवॉर्ड्स फंक्शन का आयोजन शनिवार को होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में किया।
- दस शख्सियतों का किया सम्मान, तीन दर्जन से अधिक डिजाइन किए गए पेश
संस्थान की सीनियर फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पांडे ने बताया कि इस वर्ष शो की थीम "द रूट्स ऑफ़ रेडियंस" थी, जिसमें आगरा शहर ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न शहरों से आए भावी फैशन डिजाइनर्स ने अपनी क्रिएटिविटी को उजागर किया। लगातार 20 वर्षों से आयोजित इस इवेंट में नेशनल लेवल की जानी मानी मॉडल द्वारा भावी डिजाइनर्स के ड्रेसेस को चार सीक्वेंस में प्रस्तुत किया गया।
पहले सीक्वेंस का थीम रहा "हैरलूम ह्यू" में एथेनिक ड्रेसेस प्रस्तुत की गई, जिसमें कोरल ऑरेंज कलर के लहंगे, साड़ियां तथा शरारा गरारा की वेरिएशन दिखाई गई। इस राउंड का मुख्य उद्देश्य भारतीय पर्यटन स्थलों तथा भारत की धरोहर को प्रस्तुत करना रहा।
दूसरे सीक्वेंस की थीम "औपूलेंट आर्नामेंट" में फ्यूचरिस्टिक ब्लू कलर मैं फ्यूजन आउटफिट प्रस्तुत किए गए। इस राउंड में हैंडलूम के फैब्रिक जैसे खादी, बनारसी तथा सिल्क को बड़ी ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया है जिसे ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के साथ बड़ी ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।
तीसरे सीक्वेंस -" ग्लीम और ग्लैम" में बिस्तरे ब्राउन कलर में वेस्टर्न ड्रेस की रेंज को प्रस्तुत किया गया, जिसके लिए विभिन्न प्रकार के फैब्रिक तथा टेक्निक का इस्तेमाल किया गया। चौथे सीक्वेंस में क्रिएटिव आउटफिट प्रस्तुत किए गए जिसका थीम रहा " कैस्केडिंग क्रिएशन"। इस राउंड के माध्यम से मनुष्य के जीवन की बेसिक आवश्यकताओं और सामाजिक बुराईयों को दर्शाया गया। भारत में हुए कुछ घटनाओं को भी प्रस्तुत किया गया है।
इस राउंड में विभिन्न थीम पर ड्रेस डिजाइन की गई जैसे कि स्वच्छ भारत अभियान, सुई धागा, कोलकाता कांड, फार्मर्स लेबर तथा हंगर इन द वर्ल्ड। संस्थान की सीईओ रुचि सारस्वत ने बताया कि यह सिर्फ एक फैशन शो न होकर आज देश के भावी डिजाइनर्स के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जो कि उनके भविष्य में काफी सहायक होता है।
संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि यह फैशन अवार्ड आगरा ही नहीं बल्कि देश के भावी डिजाइनर को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करता है।अवॉर्ड्स के निर्णायक मंडल में अलका महाजन, प्रेरणा बत्रा, समायरा आरती परसवानी तथा पेट्रौन में रिचा बंसल तथा कोमिला सुनेजा धर मौजूद रहे।
इस अवसर पर शहर की दस शख्सियतों को भी फैशनतंत्रा आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्पर्श बंसल को बेस्ट कैफे की कैटेगरी में, डॉ प्रिया सरीन को बेस्ट डॉक्टर की कैटेगरी में, हैपनिंग इन आगरा को इंस्टाग्राम पेज ऑफ़ द ईयर की कैटेगरी में, पूनम सचदेवा को वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर की कैटेगरी में, शादाब अहमद (एंपायर सैलून ) को बेस्ट सलून ऑफ द ईयर की कैटेगरी में, अनुष्का जुनेजा इनफ्लुएंसर ऑफ़ द ईयर की कैटेगरी में, आयुषी गर्ग को फैशन डिजाइनर ऑफ द ईयर की कैटेगरी में, मानस्वनी चन्ना को इंटीरियर डिजाइनर ऑफ़ द ईयर की कैटेगरी में , यश ग्वालानी को स्टार्टअप ऑफ़ द ईयर की कैटेगरी में तथा रिचा भदोरिया को इवेंट मैनेजर ऑफ़ द ईयर की कैटेगरी में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल , फैशनतंत्रा की पूनम सचदेवा एवं संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने दीप प्रज्वलित करके अपनी संयुक्त रूप से किया। शो के सीक्वेंस डिजाइन करने में सिमरन सक्सैना का सहयोग रहा। बैकस्टेज का कार्य संभालने और कार्यक्रम सफल बनाने में महक श्रीवास्तव, राशि मिश्रा, प्रतीक चौहान, गोविंद भटनागर आदि लोगों का सहयोग रहा।