ईदगाह कुतलुपुर में है दिया तले अंधेरा

आगरा। इसे ही कहते हैं दिया तले अंधेरा। ईदगाह कुतलुपुर मस्जिद के सामने स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। यह स्थान जिलाधिकारी आवास के ठीक पीछे है। मुख्य मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइटें ही नहीं एक हाईमास्ट भी खराब होने से रोजाना रात के समय गहरा अंधेरा छा जाता है।

Sep 18, 2024 - 12:38
 0
ईदगाह कुतलुपुर में है दिया तले अंधेरा

अंधेरे के कारण इस मार्ग पर आते जाते लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं। यह मार्ग नामनेर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की ओर भी जाता है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि जल्द से जल्द इन स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई जाए और क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति को सुनिश्चित किया जाए।