एक महीने तक इन चार राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

आगरा। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में आ चुके हैं। यह चार राशि वालों के लिए बहुत शुभ है। मेष, मीन, वृश्चिक और सिंह राशि वालों की किस्मत चमकेगी। आने वाले पूरे माह में इन चार राशि वाले लोगों पर खुशियों की बरसात होगी।

Jan 14, 2025 - 20:12
 0
एक महीने तक इन चार राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

ये चार राशियां निम्नलिखित हैं-

मेष: इस राशि वालों की कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। इच्छित फल की प्राप्ति होगी।

मीन: मीन राशि वालों को व्यापार में उन्नति के साथ भूमि,भवन,वाहन का लाभ प्राप्त होगा। सत्ता शासन में बैठे- व्यक्ति से घनिष्ठता बढ़ेगी।

वृश्चिक: राशि वालों को यकायक धन प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह: राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। राज दरबार में सम्मान प्राप्त होगा।

-डॉ. अरविन्द मिश्र

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

SP_Singh AURGURU Editor