जनकपुरी महोत्सव में इस बार दिखेगी मिथिला महल की झलकः शिवम पार्क में भूमि पूजन
आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2025 में इस बार जनक महल की जगह मिथिला महल का भव्य निर्माण किया जाएगा। कमला नगर के बी-ब्लॉक स्थित शिवम पार्क में रविवार को विधि-विधान से भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत की गई। भूमि पूजन में राजा जनक राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न) व रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल मुख्य यजमान रहे।
भव्य और आधुनिक मिथिला महल
मिथिला महल का निर्माण अभिनंदन डेकोरेटर्स (पुरुषोत्तम टेंट हाउस) के राहुल गोयल (जॉनी भाई) और सचिन गोयल (लल्लू भाई) द्वारा किया जा रहा है। यह महल 250 फुट लंबा और 125 फुट ऊंचा होगा। इसमें आयरन स्ट्रक्चर का उपयोग होगा और केमिकल कोटिंग से इसे वॉटरप्रूफ बनाया जाएगा, ताकि प्रभु स्वरूपों पर बारिश की एक बूंद भी न गिरे।
कोलकाता के 70–80 कारीगर महल को 35 दिनों में आकार देंगे। इसमें खिड़कियों, दरवाजों और दोनों ओर दरबारी स्वरूपों की नक्काशी होगी। 1500–2000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। महल परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गमलों और फव्वारों से सजाया जाएगा। राम भक्तों के प्रवेश के लिए दो आकर्षक सिंह द्वार भी बनाए जाएंगे।
पंडित राकेश गुरु और पंडित जवाहर जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। पूजन के बाद जयकारों के बीच पहली बल्ली गाड़ी गई।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
भूमि पूजन में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन, मार्गदर्शक व लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, मुरारी प्रसाद अग्रवाल (अध्यक्ष, महोत्सव समिति), डीडी सिंघल, शशांक तिवारी, मयंक पाठक, गौरव परमार, उमेश कंसल, रामरतन मित्तल, अनिल अग्रवाल बैंक, नितिन कोहली, भगवान रैपुरिया, चौधरी विजेंद्र सिंह, जीवनलाल मित्तल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल सीए, नरेंद्र बंसल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महिला समिति की सहभागिता
जनकपुरी महोत्सव महिला समिति से मुख्य संरक्षक श्रीमती अंजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजू, अर्चना अग्रवाल, चारु गर्ग, गरिमा अग्रवाल, जागृति गोयल, मोनिका अग्रवाल, मिल्की, मीरा बंसल, नीलम अग्रवाल, निधि अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, राधिका अग्रवाल जैन, रुचि अग्रवाल, शकुन अग्रवाल, शिखा, शुचि अग्रवाल, सोनिया शर्मा, सरिता गोयल, शशि गोयल, संजना नागरानी, उर्मिल अग्रवाल, इंद्रा अग्रवाल, मानसी अग्रवाल और विनीता अग्रवाल ने भी सक्रिय योगदान दिया।