15 अगस्त को तिरंगा यात्रा में हज़ारों देशभक्त देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि, 121 फीट लंबा तिरंगा लहराएगा

आगरा। तिरंगा फाउंडेशन की ओर से भारत विकास परिषद् ब्रज प्रान्त के सहयोग से 15 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। रविवार को फतेहाबाद रोड पर कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन के सामने तिरंगा फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया। यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक के दौरान आमंत्रण पत्र का भी विमोचन किया गया।

Aug 10, 2025 - 21:49
 0
15 अगस्त को तिरंगा यात्रा में हज़ारों देशभक्त देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि, 121 फीट लंबा तिरंगा लहराएगा
15 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते बसंत गुप्ता एडवोकेट और तिरंगा फाउंडेशन के पदाधिकारी।

संस्थापक भोला पंडित ने बताया कि यह सातवीं भव्य तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे होटल अमर से शुरू होकर ताज व्यू तिराहा, होटल मुग़ल, कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन, बसई पुलिस चौकी, सेल्फी पॉइंट, तौरा, होटल जेपी, कलाल खेरिया, केएनसीसी होते हुए कुआंखेड़ा फतेहाबाद रोड स्थित शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता स्मृति स्थल पर समाप्त होगी। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्या, विधायकगण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विभाग प्रचारक धर्मेंद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

तिरंगा फाउंडेशन के संरक्षक एडवोकेट बसंत गुप्ता ने बताया कि यात्रा में भारत माता की छवि के साथ हजारों की संख्या में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्य आकर्षण के रूप में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की विशाल झांकी रहेगी। यात्रा में 121 फीट लंबा तिरंगा झंडा भी लहराया जाएगा। सेना की वर्दी में कलाकार शहादत का मार्मिक प्रदर्शन करेंगे, जिनके माध्यम से देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

इस अवसर पर संयोजक सनी उपाध्याय, सुधीर राठौर, रवि दूबे, गौरव ठाकुर, तपन अग्रवाल, निशा चौधरी, नितिन गुप्ता, धर्मवीर लोधी, मनीष अग्रवाल, कौशल चौहान, विशाल उपाध्याय, बबलू लोधी, संजय दूबे, हरिओम, रवि, शैलू, सागर, सुमित, कंचन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor