पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका लेना वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
आगरा। एसटीएफ ने पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार मेरठ एसटीएफ ने अखिलेश, विनय और अंकित को गिरफ्तार किया है। टीम में उनके पास से एक लाख रूपये और कई एडमिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी ट्रांस यमुना के होटल डे नाइट क्लब से पकड़े गए हैं। आरोपियों ने रेलवे भर्ती में पास कराने का ठेका लिया था।