आगरा में तैनात सिपाही समेत तीन वर्दी वाले टप्पेबाजी में गाजियाबाद में गिरफ्तार
आगरा। आगरा में तैनात एक सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाखों रुपए की टप्पेबाजी में गाजियाबाद पुलिस गिरफ्तार किया है।
ये तीनों पुलिसकर्मी अपराधियों के साथ वर्दी में गाजियाबाद में टप्पेबाजी के लिए पहुंचे। ये पुलिसकर्मी जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर नदीम के साथ मिलकर टप्पेबाजी में संलग्न थे। नदीम टप्पेबाजी का मास्टरमाइंड है। उसी के साथ मिलकर तीनों पुलिसकर्मी ने की थी टप्पेबाजी।
नदीम का काम विदेशी पैसा बदलने का है। तीन सिपाहियों समेत कुल छह लोग गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से आठ लाख रुपए भी बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार सिपाहियों के नाम गाजियाबाद डायल 112 में तैनात सिपाही संजय, आगरा में तैनात सिपाही सचिन शर्मा, हापुड़ में तैनात सिपाही अनिल बताए गए हैं।