आज बिरज में होरी रे रसिया पर जमकर थिरकीं महिलाएं

आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताज नगरी फेस दो स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर महिला मंडल ने फूलों की होली का आयोजन किया।

Mar 9, 2025 - 21:20
 0
आज बिरज में होरी रे रसिया पर जमकर थिरकीं महिलाएं
पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में आयोजित होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेलतीं महिलाएं।

अनुराधा सिंह ने कृष्ण और मधु पचौरी ने राधा का स्वरूप बनकर नृत्य कर सखियों संग फूलों की होली खेली। महिला मंडल द्वारा ढोलक की थाप पर होली के गीत गाए। इन गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। 

आज बिरज होरी रे रसिया होरी रे होरी रे बर जोरी रे रसिया, उड़त गुलाल लाल भय बदरा केसर रंग कु होरी रे रसिया गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। इसके बाद कान्हा को केसरिया ठंडाई का भोग लगाया। इसके बाद सभी ने लुत्फ लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।

समारोह में मुख्य रूप से सुमन चाहर ,सुमन यादव ,सुमन भारद्वाज, उमा सिंह,चांदनी भोजवानी,मधु शर्मा, गुड्डन, ममता चौहान, सरिका गुप्ता,मंजू शर्मा, गीता आहूजा, शिल्पा चावला,पूजा अग्रवाल, जूली गुप्ता ,आशा सक्सैना, लक्ष्मी दुबे,स्वीटी यादव, कल्पना रावत, सुमन गोयल,निधि गुलाटी,शिखा गुप्ता, रोजी अरोड़ा, सुमन शर्मा, प्रियंका चाहर, संतोष गुप्ता, कविता कुकरेजा, उर्मिला शर्मा आदि मौजूद रहीं।