आगरा में व्यापारियों ने कहा—“घटी GST, मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार”
आगरा। देशभर में 22 सितम्बर से लागू GST 2.0 के अवसर पर आगरा में बड़े पैमाने पर ‘GST बचत उत्सव’ आयोजित किया गया। उत्सव के अंतर्गत शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन से संवाद कर घटाई गई GST दरों की जानकारी साझा की गई और उन्हें ग्राहकों तक इसका लाभ पहुँचाने का आग्रह भी किया गया। साथ ही ‘स्वदेशी अपनाने’ का संदेश भी दिया गया।

हॉस्पिटल रोड से फव्वारा चौराहा तक निकले उत्सव अभियान में प्रदेश मंत्री, विधायक एवं विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने व्यापारिक बंधुओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदैव “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की नीति पर कार्य कर रही है। जीएसटी दरों में कटौती से छोटे-बड़े सभी व्यापारी लाभान्वित होंगे, उपभोक्ताओं पर बोझ कम होगा और बाजार में नई ऊर्जा का संचार होगा।
व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए नारे लगाए—
“घटी जीएसटी, मिला उपहार—धन्यवाद मोदी सरकार।”
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, आगरा सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, भाजपा नेता नीतेश शिवहरे और सी.ए. दीपिका अग्रवाल सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह निर्णय भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, व्यापारियों का विश्वास बढ़ाएगा और जनता की खुशहाली सुनिश्चित करेगा।
इसी क्रम में दयालबाग क्षेत्र कबीर नगर बाजार में विधायक खंडेलवाल ने दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर घटाई गई GST दरों के पोस्टर लगाए। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से व्यापारी और उपभोक्ता दोनों को सीधा लाभ मिलेगा।
मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, पार्षद अमित दिवाकर, राजेंद्र कुशवाह, विपिन पाराशर, सौरभ चौधरी और श्रेय गौड़ सहित कई कार्यकर्ता व व्यापारी भी उपस्थित रहे।