चंबल नदी के पौंटून पुल पर भीषण जाम
पिनाहट। यहां चम्बल नदी पर बने पौंटून पुल पर वाहनों का भीषण जाम लग गया है। सहालग की वजह से जाम की स्थिति पैदा हुई है। पुल वन वे होने के कारण से दोनों ओर से पुलिस रोक-रोक कर वाहनों को निकलवा रही है।

पुल वन वे है जबकि शादी समारोहों के कारण इस पुल के जरिए चंबल के इस ओर से दूसरी ओर जाने वाले वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा है। यह पुल यूपी और एमपी के सीमावर्ती गांवों को जोड़ता है।
जाम होने के कारण पुल के दोनों तरफ लंबी कतारें लग गई हैं। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच वाहनों का आवागमन बहुत धीमी गति से हो पा रहा है। वाहन चालकों ही नहीं, उनमें सवार लोगों को भी बहुत परेशानी हो रही है।