नए क्लबों की कमान संभालेंगे प्रशिक्षित लायन लीडर्स, कार्यशाला में 48 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
आगरा। नए लायंस क्लबों को मजबूत नेतृत्व और सही दिशा देने के लिए 48 लायन लीडर्स को प्रशिक्षित किया गया। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल मंडल 321सी2 के मंडलाध्यक्ष आरएन वर्मा के निर्देशन में होटल क्लार्क्स इन सूट्स में सर्टिफाइड गाइडिंग लायन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को नए क्लबों के गठन, प्रभावी संचालन, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया।
नए क्लबों को मजबूत बनाने पर जोर
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की ओर से आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सक्षम और प्रभावी लायन लीडर्स तैयार करना रहा, ताकि नवीन लायंस क्लबों की स्थापना सुचारु और सुदृढ़ तरीके से की जा सके। प्रशिक्षित लीडर्स नए क्लबों को संगठनात्मक दिशा देने के साथ उनके संचालन और विस्तार में भी प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
48 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
कार्यशाला में 48 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। लायंस इंटरनेशनल द्वारा एलसीआईपी प्रशिक्षित डॉ. रवि मनूजा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करते हुए नवीन क्लबों के गठन, संचालन, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
पदाधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यशाला को सफल बनाने में कार्यशाला चेयरपर्सन राकेश सिंघल और को-चेयरपर्सन डॉ. स्वाती माथुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उद्घाटन अधिकारी सीए पीके जैन, उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय अजय अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष योगेश कंसल, पूर्व मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, चीफ गवर्नर सलाहकार मनीष अग्रवाल, मंडलीय पीआरओ प्रदीप कुलश्रेष्ठ, जीएमटी समन्वयक गौरव पोरवाल और जीएसटी समन्वयक अजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी सहयोगियों का जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में मंडलीय सचिव अतुल भार्गव ने कार्यशाला की सफलता के लिए सभी प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।