आगरा में गूंजा जनजातीय स्वाभिमान, बिरसा मुंडा जयंती पर सम्मान व प्रेरणा का संगम
आगरा। वनवासी क्षेत्र में धर्मांतरण के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ने वाले भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आज भाजपा द्वारा जैन स्मृति भवन, जयपुर हाउस में जनजातीय गौरव सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
आगरा। वनवासी क्षेत्र में धर्मांतरण के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ने वाले भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आज भाजपा द्वारा जैन स्मृति भवन, जयपुर हाउस में जनजातीय गौरव सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, शिवशंकर, अनिल चौधरी, नवल तिवारी आदि द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि डॉ. रामशंकर कठेरिया का पारंपरिक पगड़ी, दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मान किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों का भी दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों भगवान सिंह माहौर, राजकुमार राजौरा, नाथूराम निषाद, श्याम राव, रामशंकर साहू आदि को शॉल और मोतियों की माला पहनाकर डॉ. कठेरिया एवं राजकुमार गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश में धर्मांतरण के खिलाफ पहली मजबूत लड़ाई छेड़ी। मात्र 15 वर्ष की आयु में उन्होंने “अपना देश–अपनी भूमि–अपना राज” का नारा दिया और गोरिल्ला सेना बनाकर गांव–गांव में धर्मांतरण के विरोध की अलख जगाई। उन्होंने अंग्रेजी सेना को कई बार पराजित कर चर्चों व ठिकानों में घुसकर संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय सशक्तिकरण हेतु आयोग बनाया और सुविधाओं का आधार तैयार किया, जिसे आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 63,000 से अधिक गांव, 300 जिले और 450 ब्लॉकों में रहने वाले जनजातीय परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा के नाम पर 24 नई योजनाएं शुरू कीं और एकलव्य मॉडल स्कूलों का विस्तार किया। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बिरसा मुंडा का त्याग और आदर्श समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरणा देते हैं। उनका नाम सदैव उन अमर वीरों में दर्ज रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, अनिल चौधरी, शिवशंकर शर्मा, नवल तिवारी, दिनेश भारत, डॉ. रामबाबू हरित, निर्मला दीक्षित, अरुण पाराशर, ओमप्रकाश सागर, मनोज राजोरा, हेमंत भोजवानी, संतोष कटारा, बॉबी लाले, रोहित कत्याल, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, राहुल सागर, मुनेंद्र जादौन, शरद चौहान, सुधीर राठौर, मनमोहन कुशवाह, अभिषेक गुप्ता, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अनिल सारस्वत, नवीन प्रजापति, उपमा गुप्ता आदि।